Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
निगमकर्मियों ने कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी भी की।
- निगमकर्मियों ने की नारेबाजी, पदमनगर थाने में की शिकायत
संपत्तिकर वसूलने गए निगमकर्मी का फर्नीचर दुकान संचालक से विवाद हो गया। विवाद के बीच फर्नीचर दुकान वाले ने निगमकर्मी को थप्पड़ मार दिया। वहीं, वसूली संबंधित दस्तावेज भी फाड़ दिए। शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार पर केस दर्ज किया है।
नगर निगम में राजस्व वसूली का काम देखने वाले गणेश तिरोले ने बताया, वह भवानी माता वार्ड में राजस्व की वसूली का कार्य करता है। बुधवार दोपहर वार्ड स्थित अंजनी टॉकीज के यहां फर्नीचर की दुकान संचालित करने वाले इकराम पिता हाजी रसूल से संपत्तिकर वसूलने गया, तो वह विवाद करने लगा। इस बीच उसने हाथापाई की। साथी निगमकर्मी आकाश कनाडे घटना का वीडियो बनाने लगा, तो उसके साथ भी मारपीट की। उसका मोबाइल भी छीन लिया।
घटना के बाद गणेश तिरोले ने नगर निगम आकर निगमकर्मियों को एकजुट किया। निगम परिसर का घेराव कर नारेबाजी की। यहां से पदमनगर थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी एसआई पुष्पेंद्रसिंह राठौर को शिकायती आवेदन दिया। मामले में एसआई राठौर ने प्रांरभिक जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कही।