शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला: 6 हजार से ज्यादा अवैध कॉलोनियों नियमित हाेंगी, अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग सीलिंग 10% से बढ़ाकर 20% हुई

शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला: 6 हजार से ज्यादा अवैध कॉलोनियों नियमित हाेंगी, अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग सीलिंग 10% से बढ़ाकर 20% हुई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivraj Singh Chouhan Cabinet Update | Government Big Decision Before Civic Body Elections In Madhya Pradesh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवराज कैबिनेट की बुधवार को बर्चुअल बैठक हुई। जिसमें अवैध कॉलानियों को नियमित करने के लिए प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी दी गई। इसके अलावा कई अन्य फैसले भी लिए गए।

  • अवैध कॉलोनी बनाने वालों को 7 साल तक की सजा और 10 लाख रुपए तक का जुर्माना होगा
  • इस बिल को अध्यादेश के माध्यम से प्रदेश में लागू किया जाएगा, इसके बाद नियम बनाएगी सरकार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले शिवराज सरकार बड़ा फैसला किया है। शिवराज कैबिनेट की बुधवार को बैठक में 6 हजार से ज्यादा अवैध कॉलोनियों को नियमित करने प्रस्तावित बिल को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग करने की सीलिंग एफएआर का 10% से बढ़ाकर 20% करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार अब विधयेक को अध्यादेश के माध्यम से लागू करेगी। इसके बाद िनयम बनाए जाएंगे। जिसमें अवैध कॉलोनी की कट आॅफ डेट, नियमित योग्य कॉलोनी में इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए कॉलाेनाइजर और रहवासियों से कितनी राशि ली जाएगी।
कैबिनेट में हुए इस निर्णय के बारे में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया बिना अनुमित निर्माण करने पर कालोनाइजर अथवा बिल्डर के खिलाफ 7 साल तक की सजा और 10 लाख रूपए का जुर्माना होगा। ऐसे प्रावधान नियमों में किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह एतिहासिक फैसला लिया है।
बता दें कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान घोषणा की थी कि अवैध कॉलाेनियों को वैध करने के लिए नगर पालिका विधि (संशोधन) विधेयक 2021 सरकार जल्दी से जल्दी प्रदेश में लागू करेगी। लेकिन बजट सत्र कोरोना के चलते 10 दिन पहले स्थगित होने के कारण सरकार इसे पेश नहीं कर पाई थी।
दरअसल, अवैध कॉलोनियों को वैध करने में कई अड़चने हैं। इसलिए नगरीय प्रशासन ने पेंडिंग नियमों को मोडिफाई कर नए एक्ट के ड्राफ्ट को मंत्रालय भेजा था। इससे पहले भी नियमों में परिवर्तन कर राज्य सरकार ने कुछ कॉलोनियों को वैध करार दिया था। लेकिन ग्वालियर हाईकोर्ट ने उस पर रोक लगा दी थी।
प्रदेश में करीब 6876 अवैध कॉलोनियां हैं। ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा कॉलोनियां हैं। शिवराज सरकार अगर निकाय चुनाव से पहले इन्हें नियमित कर देती है तो यह बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह घोषणा की थी, लेकिन सत्ता में वापस नहीं लौट पाए थे और कांग्रेस की सरकार में यह ठंडे बस्ते में चला गया था।
नक्शें स्वीकृत होंगे , बैंक से लोन मिल सकेगा
अवैध कॉलानियों को नियमित करने का संशाेधित कानून लागू होने के बाद निर्मित मकानों के नक्शें स्वीकृत होंगे। इसके साथ ही कॉलोनी नियम होने के बाद लोग निर्माण के लिए बैंक से लोन भी ले सकेंगे। इन कॉलाेनियों में कई प्लाट अभी भी खाली पड़े हैं, क्योंकि नक्श स्वीकृत नहीं होने के कारण बैंक से लोन नहीं मिल पाया था।
दिग्विजय सरकार ने लिया था वैध करने का फैसला
प्रदेश में 3 फरवरी 2000 को सरकार ने शहरी क्षेत्र में नजूल की जमीनों को (अर्बन सीलिंग) शहरी क्षेत्र घोषित कर दिया था। इसके बाद इन पर अवैध रूप से कॉलोनियों और मकानों का निर्माण होता रहा, लेकिन उन्हें वैध करने के कोई नियम नहीं थे। वर्ष 4 मई 2002 को इस बारे में तत्कालीन दिग्विजय सरकार ने इन कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय तो लिया, लेकिन इसका पालन नहीं हो पाया। इसी के क्रियान्वयन के लिए कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दी।

ये प्रावधान भी होंगे
– पहले अवैध काॅलोनी निर्माण के दौरान रहवासी को भी अभियुक्त बनाया जाता था, लेकिन नए कानून में सिर्फ कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
– बिना अनुमित निर्माण करने पर कालोनाइजर अथवा बिल्डर के खिलाफ 7 साल तक की सजा और 10 लाख रूपए का जुर्माना होगा।
– यदि बिल्डर ने यह राशि नहीं चुकाई तो बैंक गारंटी या फिर संपत्ति कुर्क की जाएगी।
– नगर निगम के अफसरों की जवाबदेही भी तय की गई है। यदि अवैध निर्माण होता है तो संबंधित अफसर व कर्मचारी के खिलाफ भी कार्यवाही होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link