- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Brilliant Rain In The Morning, The Possibility Of Thunderstorms And Showers Later In The Evening
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सागर में अलसुबह रिमझिम बारिश हुई।
- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से वातावरण में आ रही नमी से बदला मौसम
- 24 घंटों में 6.02 मिमी बारिश हुई
चार वेदर सिस्टम सक्रिय होने से मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मंगलवार रात हवा-आंधी के साथ सागर में बारिश हुई। वहीं, बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुई, जो करीब 15 मिनट तक चला। शहर समेत ग्रामीण अंचल में बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने खेतों में लगी फसलों को बचाने के लिए कटाई शुरू कर दी है। बारिश से पहली बोनी की फसलों को नुकसान हुआ है।
बुधवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। वहीं, करीब सात किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार संभाग के जिलों में बुधवार को गरज-चमक के साथ कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा सागर में 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर में 3.9 मिमी, इंदौर में 1.6 सहित अन्य शहरों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
वातावरण में नमी और पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर बना है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात विदर्भ और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर सक्रिय है। इन चार वेदर सिस्टमों के असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी वातावरण में नमी आ रही है। इसी कारण बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार से मौसम साफ होने की आशंका बनी हुई है। इसके बाद दिन के तापमान में उछाल आएगा और गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी।