3 लाख के विज्ञापन पर बवाल: कांग्रेस बोली – लाखों के विज्ञापन सिर्फ आग्रह के लिए, इतने के मास्क गरीबों में बांट देते, उनका इलाज करवा देते? आप धनाढ्य हैं, यह बताना चाहते हैं…

3 लाख के विज्ञापन पर बवाल: कांग्रेस बोली – लाखों के विज्ञापन सिर्फ आग्रह के लिए, इतने के मास्क गरीबों में बांट देते, उनका इलाज करवा देते? आप धनाढ्य हैं, यह बताना चाहते हैं…


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Shivraj Singh Chouhan Mahakal Darshan And BJP MLA Akash Vijayvargiya COVID Mask Advertisement; Congress Attacks On MP GOVT

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इसी विज्ञापन को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है।

जैसे-जैसे काेराेना की रफ्तार तेज होती जा रही है, वैसे-वैसे राजनीति भी गरमाती जा रही है। ताजा बवाल एक विज्ञापन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के महाकाल दर्शन को लेकर खड़ा हुआ है। भाजपा विधायक अाकाश विजयवर्गीय ने मास्क लगाने के लिए एक जागरूकता विज्ञापन जारी करवाया है, इसके लिए उन्होंने तीन लाख रुपए खर्च किए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इतने रुपए में तो गरीबों को मास्क वितरित हो जाता।

कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के विज्ञापन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा – यह तो हद हो गई.. “बल्लेबाजी कांड, अंडरवियर कांड, मै हूं खलनायक“… के बाद अब 3 लाख का विज्ञापन? एक जनसेवक द्वारा लाखों के विज्ञापन सिर्फ़ आग्रह के लिए, इतने रुपए में मास्क खरीदकर गरीबों में बांट देते, गरीबों का इलाज करवा देते? आप धनाढ्य हैं, यह बताना चाहते हैं…।

मुख्यमंत्री के महाकाल दर्शन को लेकर भी सलूजा ने हमला बोला है… : जहा तक जानकारी है कि कोविड के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार महाकाल मंदिर में रात 8 बजे के बाद सभी का प्रवेश निषेध है, लेकिन मुख्यमंत्री ने रात 9 बजे महाकाल मंदिर में प्रवेश किया, क्या उन्हें नियमों में छूट है?

इसके अलावा मॉस्क पहनाने को लेकर भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री पर प्रहार… : प्रदेश के नागरिकों, मैं मास्क आपके मुंह के साथ- साथ आंखों पर भी बांध रहा हूं, ताकि आप मेरे स्वर्णिम प्रदेश के झूठ को देख ना सको। जहां महंगाई चरम पर, पेट्रोल- डीजल 100 पर, बहन- बेटियां सुरक्षित नहीं, किसान परेशान, कर्मचारी परेशान, युवा रोजगार को लेकर परेशान, हर वर्ग परेशान?

खबरें और भी हैं…





Source link