कोरोना के चलते अब राज्य में 31 तारीख तक स्कूल कॉलेजों को भी बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं. (फाइल फोटो)
शिवराज सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाइडलाइंस जारी की हैं. सार्वजनिक तौर पर होली (Holi) खेलने पर भी पाबंदी.
कोरोना के चलते रविवार को होने वाले लॉकडाउन के दौरान शनिवार रात दस बजे बंद होने के बाद सोमवार सुबह तक किसी भी तरह के प्रतिष्ठान को खोलने पर पाबंदी रहेगी.
जहां ज्यादा मामले वहां पर करना होगा ये
जिन जिलों में हर दिन 20 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वहां पर शादियों में 50 और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे. साथ ही ऐसे जिलों में रेस्टोंरेंट में बैठकर खाना खाने पर भी पाबंदी होगी.सायरन भी बजे
वहीं मध्यप्रदेश सरकार अब कोराना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट कर रही है. ऐसा ही मंगलवार को भी हुआ था जब शाम 7 बजे सायरन की आवाज आते ही लोग चौंक गए. ये सायरल कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए बताया जा रहा है. इस दौरान पुलिस और प्रशासन के लोग लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने के लिए आग्रह करते दिखे. इस अभियान को एक सप्ताह तक चलाया जाएगा.