- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Two Brothers Arrested For 60 To 70 Lakh Rupees From 17 People In The Name Of Giving Mobile Agency
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कनिष्क काबरा और शिवम काबरा।
- शुरू में बाजार मूल्य से पांच हजार रुपए कम में मोबाइल देकर लोगों को झांसे में लिया
मोबाइल फोन की एजेंसी देने के नाम पर गुमाश्ता नगर के दो भाइयों ने 17 लोगों से 60 से 70 लाख रुपए की ठगी की है। चंदन नगर टीआई योगेश सिंह तोमर के अनुसार, पवन जैन की शिकायत पर शिवम काबरा और उसके भाई कनिष्क काबरा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पवन के साथ और भी लोगों ने इसमें केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने सूचनाएं प्रसारित कराई थीं कि वे सस्ते में मोबाइल बेचने की स्कीम लाए हैं।
उनके पास बाजार मूल्य से 3 से 5 हजार रुपए कम के मोबाइल हैं। काबरा बंधुओं ने पहले 40 हजार वाले मोबाइल 35 हजार में दिए। इससे खरीदार ने उसे बाजार में 39 हजार में बेचे, जिससे उसे 4 हजार का फायदा हुआ। फिर उन्हें सपने दिखाए कि एजेंसी लेने पर हर मोबाइल पर 10 हजार तक का फायदा होगा। यह सुनकर 17 से ज्यादा लोग झांसे में आ गए। लोगों ने 5 से 10 लाख रुपए दिए।
8 दिन में फोन नहीं आए तो बहाने बनाकर टालने लगे
जब लोगों ने पैसे दिए तो आरोपियों ने कहा 8 दिन में माल आ जाएगा। फिर टालने लगे कि अभी टैक्स का लफड़ा है। बाद में कहा कि अभी माल नहीं आ पाएगा। हमारा भी पैसा अटका है। चार से पांच महीने इंतजार करना पड़ेगा, जैसे ही पैसा आएगा माल दे देंगे। जब लोगों को लगा कि आरोपी झूठ बोल रहे हैं तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। आखिरकार पुलिस ने शिवम काबरा को गिरफ्तार कर लिया है।
एक फरियादी से 7 लाख 21 हजार रुपए ले लिए
फरियादी पवन जैन ने बताया शिवम व कनिष्क सस्ते दाम में कंपनियों के मोबाइल फोन देने का कहते थे। उनका कहना था कि अगर आप बल्क में मोबाइल फोन खरीदते हैं तो सस्ते में पड़ेंगे, तब मेरे बेटे रचित जैन ने सितंबर 2020 को शिवम को 78 हजार नकद और 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। फिर मैंने शिवम व कनिष्क को उनके घर गुमाश्ता नगर जाकर 2.45 रुपए नकद दिए थे। बाद में भी पैसे देते रहे। आखिरकार दोनों भाइयों ने मेरे साथ 7.21 लाख की धोखाधड़ी की।