दादी ने निभाया मां का फर्ज: सौतेले पिता ने 11 साल की बच्ची से ज्यादती की; मां ने धमकाकर चुप करा दिया; बच्ची भागकर दादी के घर पहुंची और चार महीने बाद मां-बाप पर दर्ज कराया केस

दादी ने निभाया मां का फर्ज: सौतेले पिता ने 11 साल की बच्ची से ज्यादती की; मां ने धमकाकर चुप करा दिया; बच्ची भागकर दादी के घर पहुंची और चार महीने बाद मां-बाप पर दर्ज कराया केस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal Girl Rape In Absence Of Her Mother, Crime Update; Stepfather Arrested By Madhya Pradesh Police

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अपने साथ हुए दुष्कर्म के बाद मां के व्यवहार से मासूम इतनी डर गई है कि मां का नाम तक नहीं सुनना चाहती। – प्रतीकात्मक फोटो

  • अब मासूम मां के पास जाने से भी डर रही, पुलिस ने फिलहाल बालिका के बयान दर्ज नहीं किए

भोपाल में 11 साल की मासूम से उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं बच्ची ने इसके बारे में मां को बताया, तो उन्होंने उसे धमकाते हुए चुप कर दिया। डरी सहमी बच्ची चार महीने तक यह झेलती रही। दो दिन पहले उसने अपनी दादी को सब कुछ बता दिया। अब जाकर अशोका गार्डन पुलिस ने सौतेले पिता के साथ ही मां को भी आरोपी बनाया। इस घटना से मासूम इतनी विचलित हो गई कि अपनी मां के पास जाने से भी घबरा रही है।

अशोका गार्डन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 साल की मासूम अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहती है। उसके पिता की मौत हो जाने के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेला पिता कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था।

दिसंबर 2020 में पत्नी के बाहर होने के कारण आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी से दोपहर में दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर उसने उससे मारपीट करते हुए उसे डराया धमकाया। बच्ची दिन भर डरी सहमी घर में ही पड़ी रही। शाम को मां के आते ही वह उससे लिपटकर रोने लगी।

उसने बताया कि पापा ने उसके साथ आज गलत काम किया। उन्होंने उसे डराया धमकाया भी है। यह सुनकर मां ने उसे शांत करते हुए कहा कि इसके बारे में किसी को कुछ मत बताना। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ कई बार ज्यादती की, लेकिन वह किसी को कुछ नहीं बता पाई।

माता-पिता के इस बरताव से दुखी होकर मासूम वहां से भागकर सागर अपनी दादी के घर पहुंची। मासूम की हालत देख दादी ने उससे बात की, तो वह रोने लगी और उसने सबकुछ बता दिया। सागर पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर केस डायरी अशोका गार्डन पुलिस को सौंप दी।

अशोका गार्डन पुलिस ने केस डायरी के आधार पर ही FIR दर्ज की है। फिलहाल पीड़िता के बयान नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम इतनी डरी हुई है कि अब वह मां का नाम तक नहीं सुनना चाहती है।

खबरें और भी हैं…



Source link