दुनिया की बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक Triumph TE-1 जल्द होगी लाॅन्च, शानदार लुक और कई एडवांस फीचर मिलेंगे

दुनिया की बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक Triumph TE-1 जल्द होगी लाॅन्च, शानदार लुक और कई एडवांस फीचर मिलेंगे


Triumph TE-1 जल्द होगी लाॅन्च

Triumph TE-1: तेल की बढ़ती कीमते और उनसे होने वाले कार्बन उत्सर्जन से होने वाले नुकसान के चलते आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की भारी मांग है. खासकर टू व्हीलर्स की मांग देखते हुए कम्पनिया नई नई मॉडल्स मार्केट में ला रहे है.

नई दिल्ली. तेल की बढ़ती कीमते और उनसे होने वाले कार्बन उत्सर्जन से होने वाले नुकसान के चलते आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की भारी मांग है. खासकर टू व्हीलर्स (Two Wheelers) की मांग देखते हुए कम्पनिया नई नई मॉडल्स मार्केट में ला रहे है. अब यूके बेस्ड टू व्हीलर कंपनी Triumph भी अपनी स्पेशल इलेक्ट्रिक बाइक Triumph TE-1 को मार्केट में उतारने की तैयारी में है. करीब दो साल पहले Triumph ने अत्याधुनिक ब्रिटिश इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए विलियम्स एडवांस्ड इंजीनियरिंग (WAE) के साथ काम शुरू करने की घोषणा की थी. कंपनी ने अभी कुछ दिन पहले ही इस बाइक के प्रोटोटाइप को डिस्प्ले किया था, लेकिन अब बाइक की डिटेल्स का खुलासा हो गया है. तो आइये जानते है इस बाइक के डिटेल्स को.

जानें, लुक के बारे में..
अपने स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक से ये बाइक, स्पोर्ट बाइक लवर्स को काफी पसंद आएगी. कंपनी ने इसमें दमदार बैटरी के साथ साथ कई एडवांस फीचर भी दे रही है. इसे देखते हुए इस बाइक को ग्लोबल मार्केट की बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक मानी जा रही है, यह इलेक्ट्रिक बाइक के सेगमेंट में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी. इसकी डिज़ाइन को कंपनी ने जिस डिज़ाइन प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया है उसे वह अपने कई मॉडल में उपयोग में लाती है.

ये भी पढ़ें- Laxmi Organic IPO की हुई दमदार लिस्टिंग, 20% प्रीमियम के साथ 156 रुपए पर हुआ लिस्टजानें, पावर एंड परफॉरमेंस

सूत्रों के अनुसार कंपनी इस बाइक में 15 kWh की क्षमता और 360-volt की पावर का बैटरी पैक दे रही है, यह बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के साथ है और मात्र 20 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. कई ग्लोबल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये बैटरी सिंगल चार्ज में तकरीबन 124 मील (200 किलोमीटर) तक ड्राइविंग रेंज देगी. कंपनी ने इस बाइक में करीब 10 किलोग्राम का इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल कर रही है, जो की 174 hp से अधिकतम 228 hp की पावर देता है.

ये भी पढ़ें- Good News: सरकार का मेगा प्लान, अब खाने का तेल होगा सस्ता! सरसों तेल समेत अन्य खाद्य तेल के दाम घटे

क्या कहना है कंपनी का?
कंपनी इस बाइक में इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जिसके बारे में विलियम्स एडवांस्ड इंजीनियरिंग (WAE ) का कहना है कि, ऐसा पहली बार होगा जब बाइक बैटरी मैनेजमेंट को कंट्रोल करेगी. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये सिस्टम बैटरी के एक दम आखिरी प्वाइंट यानी कि जीरो लेवल को भी काम करने की स्वतंत्रता देती है. कंपनी इस बाइक को काफी सतर्कता के साथ काम कर रही है, और ये माना जा रहा है की इस बाइक का प्रोडक्शन सेकंड फेज में है. इस बाइक के मार्केट में आने में थोड़ा वक्त लग सकता है.









Source link