Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कंटेनर का पहिया ऊपर से गुजरने से व्यापारी की मौत हो गई।
- लोगों का आक्रोश पहले यहां तिराहा था, अब चौराहा होने के बाद भी आईडीए और निगम ने कोई व्यवस्था नही की, इसलिए हो रहे हैं हादसे
मंडी से सब्जियां भरकर ले जा रहे एक लोडिंग रिक्शा को बिजासन माता मंदिर के आगे सुपर कॉरिडोर चौराहे पर पीछे से आए एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग में पीठे बैठा फल व्यापारी उछलकर नीचे गिरा, तभी उस पर कंटेनर का पहिया चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने कंटेनर को रोककर ड्राइवर को जमकर पीटा। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। पूर्व पार्षद भगवान सिंह ने भी आपत्ति जताई है कि उन्होंने निगमायुक्त और आईडीए को कई पत्र लिखकर यहां हादसे का अंदेशा जताया था। कहा था कि यहां सेंट्रल लाइनिंग के अलावा स्पीड ब्रेकर भी होना चाहिए।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार मृतक 60 वर्षीय गांधी नगर निवासी दिलीप जायसवाल है। हादसा सुबह गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर जाने वाले चौराहे पर हुआ है। दिलीप जायसवाल फल और सब्जी व्यापारी हैं। वे सुबह फल लेने के लिए मंडी गए थे। वहां से फल लेकर लौट रहे थे। वे फल लेकर पीछे बैठे थे, तभी पीछे से तेजी से आए कंटेनर ने उनके रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दिलीप नीचे गिरे। उनका हाथ लोडिंग में फंसा औऱ कंटेनर का पहिया चढ़कर निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सारे फल नीचे गिर गए। तभी वहां से गुजर रहे लोगों ने कंटेनर को रोककर ड्राइवर को जमकर पीटा। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।
तिराहे को चौराहा किया, लेकिन सुरक्षा नहीं
पूर्व पार्षद भगवानसिंह चौहान ने बताया कि आईडीए और निगम ने सुपर कॉरिडोर का एक्सटेंशन किया है, जिसके कारण यहां आए दिन गंभीर एक्सीडेंट हो रहे है। इस संबंध में पहले भी नगर निगम एवं आईडीए को सुपर कॉरिडोर पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए आवेदन किए. लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इस चौराहे पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और स्ट्रीट लाइट के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव भी किए लेकिन अभी तक सुरक्षा के लिहाज से कोई व्यवस्था नहीं हुई।