रीवा में तेंदुए का शिकार: जादू टोना के लिए मृत मिले तेंदुए का सिर काटकर जंगल में छिपाया, वनकर्मियों को मिला

रीवा में तेंदुए का शिकार: जादू टोना के लिए मृत मिले तेंदुए का सिर काटकर जंगल में छिपाया, वनकर्मियों को मिला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रीवा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वन कर्मचारियों ने एक आरोपी का पकड़ा है।

  • सिरमौर वन परिक्षेत्र के पटेहरा सर्किल क्षेत्र के लूक बीट का मामला

सिरमौर वन परिक्षेत्र के पटेहरा सर्किल के लूक बीट में दो सप्ताह पहले हुए तेंदुए के शिकार में वन अमले को एक आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया, तेंदुए का शिकार मैंने नहीं किया, बल्कि जादू टोना के लिए सिर को काटकर जंगल मे छिपा दिया था। भविष्य में जादू टोना करते समय उपयोग कर सकूं।

हालांकि जांच में जिस जगह तेंदुए का शव मिला था, वहां से कुछ दूर बिजली का तार और लकड़ी की खूंटी मिली थी। ऐसे में सामने आ रहा था, किसी ने करंट लगाकर शिकार किया होगा। वन अधिकारियों का दावा है, अमूमन सुअर और नीलगाय के शिकार में ये ट्रिक अपनाई जाती है, लेकिन लूक बीट में तेंदुए के शिकार में मामला पेचीदा होता जा रहा है। अभी तक ​मुख्य शिकारी नहीं पकड़े गए हैं।

जंगल में छिपा रखा था सिर
गिरफ्त में आए आरोपी करन कोल (34) ने तेंदुआ का सिर काटने के बाद उसे भनिगवां के मुसरा टोला के समीप जंगल में पत्थर के नीचे छिपा दिया था। यह जगह वारदात ​स्थल से तीन किमी. दूर जंगल में है। सिर को छोड़ बाकी नाखून समेत अन्य अंग सुरक्षित थे।

एक दर्जन लोग हिरासत में
जिले के वरिष्ठ वन अधिकारी सिरमौर और लूक गांव में डेरा डाले हैं। आबादी क्षेत्र से एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का दावा है कि प्रारंभिक सुराग पिंटू कोल से लगा है, जिसके घर से कुछ दिन पहले हिरण का सींग जब्त किया गया था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वारदात में और आरोपी हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link