- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- More Than 100 Farmers From Three Villages Reached The Collectorate, Took Objection To The Land Being Taken
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- सांवराखेड़ी, जीवनखेड़ी व दाउदखेड़ी को सिंहस्थ के लिए आरक्षित करने का मामला
मास्टर प्लान-2035 में सिंहस्थ के लिए जमीन लिए जाने का तीन गांव के करीब 100 से ज्यादा किसानों ने विरोध तेज कर दिया है। उन्होंने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। किसानों ने कलेक्टर आशीष सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सांवराखेड़ी, जीवनखेड़ी व दाउदखेड़ी के सभी किसान सिंहस्थ के लिए जमीन लिए जाने के विरोध में है। हमारी जमीन को सिंहस्थ के लिए आरक्षित नहीं किया जाए।
सड़कों व ब्रिज के माध्यम से गांवों को नानाखेड़ा क्षेत्र से सीधे जोड़ा गया है। यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि हमारे गांव में सिंहस्थ लगा था और सिंहस्थ की जमीन को मुक्त कर आवासीय किया जा रहा है। जबकि ऐसा नहीं है। किसान जगदीश माली, राकेश माली, अशोक माली सहित तीनों गांवों के किसानों ने कहा कि हमारे गांव में सिंहस्थ पहले नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव की जमीन को आवासीय किए जाने से यहां पर विकास कार्य हो सकेंगे। साथ ही गांव के लोगों की भी प्रगति होगी।
अस्थाई बनाई थी पार्किंग
आर्किटेक्ट आरजी पाठक का कहना है कि सिंहस्थ 1992, 2004 व 2016 में जितने भी सेटेलाइट टाउन बनाए थे, जिनमें सेठीनगर व पंवासा में अस्थायी बनाए थे। उक्त दोनों जमीनों पर बने सेटेलाइट टाउन व पार्किंग सभी अस्थायी बनाए थे। पर इस तथ्य को लेकर भी भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक यादव ने मांग की है कि सिंहस्थ-2016 में जितनी भी जगह सिंहस्थ के लिए आरक्षित की थी, उन्हें यथावत रखा जाए।