- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Lockdown Cases Update | Madhya Pradesh Active Corona Cases District Wise Today News; Indore Bhopal Jabalpur Ujjain Gwalior Khargone Betul
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में एक्टिव केसों की संख्या 11 हजार के पार हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1885 नए संक्रमित मिले हैं।
- एक दिन में 9 मौतें, मार्च के 24 दिनों में 103 लोग कोरोना से गंवा चुके हैं जान
- भोपाल में संक्रमितों की संख्या इंदौर से कम होने के बावजूद एक्टिव केस ज्यादा
मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 1885 नए केस मिले हैं। यह पिछले 6 महीने में एक दिन का सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 6 सिंतबर को 1885 संक्रमित मिले थे। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव केसाें का आंकड़ा 11 हजार के पार हो गया है। मार्च में हर राेज औसतन 330 एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। भोपाल में पॉजिटिव मरीज इंदौर की तुलना में कम मिल रहे हैं, लेकिन एक्टिव केसों की संख्या ज्यादा है। भोपाल में एक्टिव केस 2,987, जबकि इंदौर में 2,523 हैं।
पिछले 24 घंटे में इंदौर में सबसे ज्यादा 584 नए केस मिले, जबकि भोपाल में 398 और जबलपुर में 109 संक्रमित मिले। प्रदेश में 24 मार्च को कोरोना से 9 मौतें हुई हैं। इनमें इंदौर में 2, भोपाल, शाजापुर, रतलाम, खरगोन, जबलपुर, ग्वालियर और छिंदवाड़ा में 1-1 मरीजों की जान गई। कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 3968 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक 2 लाख 82 हजार 174 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 लाख 67 हजार 242 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1885 नए संक्रमित मिले, जबकि 919 मरीज ठीक हुए।
20 से अधिक केसों वाले 13 जिले
जिन जिलों में रोजाना 20 से अधिक केस मिल रहे हैं, उनमें भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अलावा खरगोन (69), ग्वालियर (61), रतलाम (60) सागर (59), बैतूल (58), उज्जैन (58), छिंदवाड़ा (39), विदिशा (35), नरसिंहपुर (23) और बुरहानपुर (22) केस मिले हैं। इन जिलों में सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं।
महाराष्ट्र से नया डबल म्यूटेंट आने की आशंका
सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में कोरोना का नया ‘डबल म्यूटेंट’ आने की संभावना है। यह नया वैरिएंट नागपुर से मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। हालांकि एक सप्ताह से महाराष्ट्र से सड़क मार्ग पर यात्री बसों का परिवहन बंद है, लेकिन निजी वाहनों के अलावा ट्रेन रूट से लोग आ-जा रहे हैं। ऐसे में सख्ती से चैंकिंग की जा रही है। बता दें कि कोरोना के नए डबल म्यूटेंट नागपुर के कई काेरोना संक्रमितों में मिला है।
MP में टेस्ट बढ़ाने पर बढ़े संक्रमित
तारीख टेस्ट पॉजिटिव मरीज संक्रमण दर (% में)
18 मार्च 20,770 1140 5.4
19 मार्च 24,695 1308 5.2
20 मार्च 22,980 1322 5.7
21 मार्च 25,809 1348 5.2
22 मार्च 23,086 1502 6.5
23 मार्च 25,505 1712 6.7
24 मार्च 27,302 1889 6.9