अव्यवस्था: छह दिन में भी नहीं सुधर पाई बोरिंग की मोटर, पानी के लिए तारागंज में चक्काजाम

अव्यवस्था: छह दिन में भी नहीं सुधर पाई बोरिंग की मोटर, पानी के लिए तारागंज में चक्काजाम


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बोरिंग की मोटर खराब होने से नाराज लोग चक्काजाम के दौरान विधायक प्रवीण पाठक से चर्चा करते हुए।

छह दिन से पानी के लिए परेशान हाे रहे तारागंज क्षेत्र स्थित खटीक मोहल्ला के निवासियों ने गुरुवार को चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि पीएचई के उपयंत्री से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत करने के बाद भी पानी नहीं मिला।

चक्काजाम की सूचना के बाद बाद नगर निगम के अधिकारी तो जागे। लेकिन पीएचई के जिम्मेदार मौके पर भी नहीं पहुंचे। विधायक प्रवीण पाठक ने मौके पर पहुंचकर चक्काजाम करने वालों की बात सुनी। इसके बाद दो घंटे में मोटर ठीक कर पानी सप्लाई शुरू करने का निर्णय हुआ, तब कहीं वाहनों के लिए रास्ता खोला गया। तारागंज खटीक मोहल्ले में रहने वालों ने बताया कि बोरिंग की मोटर खराब हो चुकी है। हर स्तर पर शिकायत के बाद भी मशीन ठीक नहीं हुई। जब सुनवाई नहीं हुई तो चक्काजाम करने के लिए सड़क पर आना पड़ा। पानी के लिए चक्काजाम करने के कारण डेढ़ घंटे तक वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।

समस्या नहीं सुन रहे अधिकारी

  • छह दिन से बोरिंग की मोटर खराब है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। चक्काजाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया। – प्रवीण पाठक, क्षेत्रीय विधायक
  • बोरिंग की मोटर खराब थी। उसे ठीक कराने का काम उपयंत्री का था। मेरे पास तक किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। क्षेत्र के उपयंत्री के खिलाफ कार्रवाई होगी। – मुकुल गुप्ता, अपर आयुक्त नगर निगम

खबरें और भी हैं…



Source link