indore शहर में 150 से अधिक जगहों पर वैक्सीन लगाई जा रही है.
Indore.गुरुवार के ताज़ा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक यहां गुरुवार को एक दिन में अभी तक के सर्वाधिक 612 पॉजिटिव मरीज आए सामने. दो मरीजों की हुई मौत हो गयी. इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 951 हो गयी है. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2718 पर पहुंची.
शहर के सभी बाज़ार और दुकानें अब रात 9 बजे बंद करना होंगे. होंगे. अभी तक ये बाज़ार रात 10 बजे बंद किये जा रहे थे. इस बार सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन भी नहीं हो सकेगा. प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है. होली पूरी तरह घर पर ही मनानी होगी. शब ए बरात पर्व भी घर पर मनाया जाएगा. शहर के सभी धर्म स्थल श्रद्धालुओं के लिए आगामी आदेश तक बंद कर दिये गए हैं.
होली पर आवाजाही पर रोक
संडे लॉक डाउन जारी रहेगा. इसी के साथ होली पर आवजाही पर रोक रहेगी. रेस्टोरेंट पर सिर्फ टेकअवे की सुविधा दी जाएगी. क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये फैसला लिया गया.हर घंटे 25 मरीज़
इंदौर (Indore) फिर से कोरोना संक्रमण (Corona) से जूझ रहा. हालात ये हैं कि अब हर घंटे तकरीबन 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. इंदौर में कोरोना का रिकॉर्ड टूट गया है. गुरुवार के ताज़ा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक यहां गुरुवार को एक दिन में अभी तक के सर्वाधिक 612 पॉजिटिव मरीज आए सामने. दो मरीजों की हुई मौत हो गयी. इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तक 951 हो गयी है. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2718 पर पहुंची.
प्रशासन अलर्ट मोड पर
शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन सतर्क है. कलेक्टर मनीष सिंह ने ने कहा हमारे पास अभी की स्थिति में अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर खाली हैं. हालांकि पास के जिलों से मरीज आने शुरू नहीं हुए हैं. अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. 1075 नंबर पर डायल कर कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम से बेड की उपलब्धता की जानकारी ले सकता है. निजी अस्पतालों को भी कोरोना के इलाज में गाइड लाइन का पूरा पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.
फिलहाल टोटल लॉकडाउन नहीं
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा फिलहाल शहर में टोटल लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है. हालांकि संक्रमण रोकने के लिए हमें कुछ प्रतिबंध और लगाने होंगे. हम टोटल लॉकडाउन या औद्योगिक इकाइयों को बंद करने जैसे कदम नहीं उठाएंगे. लोगों को जागरुक कर रहे हैं. मास्क सही ढंग से नहीं पहनने वालों का स्पॉट फाइन भी कर रहे हैं. लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, तभी कोरोना को हरा सकेंगे.
150 जगह वैक्सिनेशन की सुविधा
कलेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी दी कि जिले में 244 और शहर में 150 से अधिक जगहों पर वैक्सीन लगाई जा रही है. हमारी क्षमता 50 हजार डोज रोज लगाने की है. हम लोगों से अपील करेंगे कि वे टीका लगवा लें. पहली डोज लगाने के 15 दिन में ही एंटीबॉडी बननी शुरू हो जाती हैं. बीता एक साल जिंदगी का ऐसा गुजरा है जिसे कोई भी नहीं भूल सकता है. इसलिए सावधानी जरूरी है. इंदौर में जिस तरह हर घंटे करीब 25 संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उससे चिंता बढ़ गई है.