ईओडब्ल्यू की कार्रवाई: लॉकर में मिले साढ़े सात लाख रुपए, जेडओ मनीष ने कहा- यह पैसे मां के हैं

ईओडब्ल्यू की कार्रवाई: लॉकर में मिले साढ़े सात लाख रुपए, जेडओ मनीष ने कहा- यह पैसे मां के हैं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Seven And A Half Lakh Rupees Found In The Locker, ZO Manish Said This Money Belongs To The Mother

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नगर निगम के क्षेत्र क्रमांक 14 की जेडओ मनीष कनोजिया के लॉकर में 7.50 लाख रुपए नगद 100 ग्राम सोना एवं 700 ग्राम चांदी के गहने ईओडब्ल्यू ने बरामद किए हैं। इन रुपयों के संबंध में मनीष का कहना था कि रुपए उनकी मां ने रखें थे। लॉकर के संबंध में मनीष ने बताया यह उनकी मां और उसके नाम से संयुक्त है। ईओडब्ल्यू संबंध में अब जेड ओ उल्लिखित नोटिस जारी कर रुपया एवं गहनों का हिसाब मांगेगी।

नगर निगम के जेड ओ मनीष कनौजिया एवं परिजन के 5 बैंक खातों में से दो खाते कार एवं मकान लोन के बताए गए हैं। इन खातों में मनीष ने 11.50 एवं 8.50 लाख रुपए लोन लिया है। मनीष के घर से कार एवं नदी पार टाल स्थित प्लॉट के दस्तावेज बरामद हुए थे लेकिन मकान के संबंध में ईओडब्ल्यू को कोई जानकारी नहीं है।

अब ईओडब्ल्यू मनीष को नोटिस देकर लॉकर में मिले नगदी एवं गहनों के अलावा मकान के संबंध में भी जानकारी मांगेगी। आरोपी के तीन अन्य बैंक खातों में ₹2 लाख रुपए जमा है। खातों में जमा रुपयों का भी मनीष से हिसाब लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link