Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- युवक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं से मिले पदाधिकारी, भाजपा सरकार पर बरसे
युवक कांग्रेस प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने गुरुवार काे कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। उन्हाेंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार का दमनकारी रवैया चल रहा है। सरकार की नीतियाें के खिलाफ बाेलने वालाे कांग्रेसियाें काे जेल भेजा जा रहा है। जिले में निरंतर अवैध रेत उत्खनन, अवैध शराब विक्रय और जुुुआ-सट्टा चल रहा है। तिवारी ने भाजपा सरकार पर आराेप लगाते हुए कहा कि भाेपाल के शासकीय चिकित्सालय में एक पुलिस जवान 38 घंटे तक गायब रहता है और फिर उसकी लाश टाॅयलेट में मिलती है।
हमारे कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाने के लिए सरकार के कारनामाें का खुलासा कर रहे हैं। प्रदेश में बेराेजगारी बढ़ रही है,महिलाओं काे सुरक्षा नहीं है। इस दाैरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सैनी कांग्रेस प्रचार विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश थापक युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हुजैफा बोहरा युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव मयूर जयसवाल, फैजान उल हक, युवक कांग्रेस के जिले के सभी विधानसभा अध्यक्ष शशांक गोल्डी बैश, शाहरुख खान, शिवा राजपूत, हर्ष कटकवार, प्रतीक मालवीय, संजय मेहरा, प्रणय मिश्रा, गोविंद चौहान, अम्बिका राजपूत, नगर प्रभारी विक्की विकास मोरे, रोहन जैन प्रदेश सचिव एनएसयूआई अक्षय दीक्षित, आमिर फाजली एवं युवा कांग्रेस और नगर कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।