- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Ban On Large Events Of Holika Dahan, Educational Institutions, Gyms, Parks, Swimming Pools Will Remain Closed, 50 People Will Be Able To Attend The Wedding Ceremony
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बैठक में कोरोना गाइडलाइन को लेकर चर्चा करते कलेक्टर।
- शांति समिति और क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में निर्णय, रेस्टोरेंट पर बैठकर खाना खाने पर लगाई पाबंदी, रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाकडाउन
- धुलेंडी के दिन हुड़दंग मचाने पर होगी कार्रवाई, बगैर काम घूमने वालों की बाइक होगी जब्त
कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने पाबंदियां लगाई हैं। शहर में शैक्षणिक संस्थाएं, जिम, पार्क, स्वीमिंग पूल, खेल मैदान, सिनेमा घर बंद रहेंगे। शादी समारोह में 50 लोग शामिल हो सकेंगे। वहीं शवयात्रा में 20 और मृत्युभोज में 50 लोग हिस्सा ले सकेंगे। होली पर्व पर होलिका दहन के बड़े आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए छोटे स्वरूप में होलिका दहन कर सकेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को शांति समिति और क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिए गए। कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कोरोना संक्रमण को देखते हुए धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाकडाउन रहेगा।
बंद हाल में 50 फीसदी क्षमता में करना होंगे आयोजन
बैठक में कहा गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बंद हाल में होने वाले आयोजन 50 प्रतिशत क्षमता में किए जाएंगे। आयोजन की अनुमति लेना होगी। जुलूस, गेर आदि सामूहिक कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खिलाने पर पाबंदी रहेगी। लोग रेस्टोरेंट से खाना पेक करा सकेंगे।
गाइडलाइन के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर सिंह ने कहा कोरोना की रोकथाम के लिए सख्ती बढ़ाई गई है। टीमों को बाजार में सक्रिय किया है। दुकानदार समेत आम जनता को कोरोना की गाइडलाइन का पालन गंभीरता से करना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संक्रमित मरीज के परिजन यदि बाहर घूमते मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्लों में पुलिस करेगी अपील, सड़क पर हुड़दंग पर होगी कार्रवाई
एसपी अतुल सिंह ने कहा होली पर्व को लेकर पुलिस टीमें मोहल्लों में पहुंचकर एनाउंसमेंट कर लोगों को कोरोना गाइडलाइन के प्रति सूचना देकर जागरूक करेगी। वहीं धुलेंडी के दिन सड़कों पर बगैर किसी कारण घूमने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाइक जब्त होंगी। लोग घरों में रहकर परिवार के साथ होली मनाएं। इस दौरान सागर विधायक शैलेंद्र जैन, बंड़ा विधायक तरवर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और शांति समिति और क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य मौजूद थे।
-
कोरोना हुआ बेकाबू, प्रतिबंध शुरू: जबलपुर में जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमाघर बंद, शादी-विवाह में 50 तो अंतिम संस्कार में 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल, होटल-रेस्टोरेंट से सिर्फ पैक करा सकेंगे भोजन

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कोरोना की दूसरी लहर और खतरनाक: जिले में एक दिन में सामने आए 156 नए मामले, दो की मौत, 25 दिन में 1556 केस, विजय नगर और कोतवाली क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कोरोना से 8 साल के बच्चे की मौत: 5 दिन झाबुआ में इलाज चला, हालत बिगड़ने पर इंदौर लाए; 23 मार्च की रात रिपोर्ट को पॉजिटिव आई लेकिन तब तक संक्रमण फैल चुका था

- कॉपी लिंक
शेयर
-
निजी स्कूल संचालकों को सरकार के फैसले का इंतजार: स्कूल संचालकों ने कहा- कोरोना के केस बढ़े तो अप्रैल में नहीं खोलेंगे स्कूल, ऑनलाइन ही कराते रहेंगे पढ़ाई

- कॉपी लिंक
शेयर