जबलपुर-दमोह हाईवे पर हादसा: आमने-सामने की टक्कर में उड़े बस-ट्रक के परखच्चे, 40 घायल, 6 गंभीर

जबलपुर-दमोह हाईवे पर हादसा: आमने-सामने की टक्कर में उड़े बस-ट्रक के परखच्चे, 40 घायल, 6 गंभीर


मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई.

जबलपुर-दमोह हाईवे पर हादसा: दमोह की विदारी घाटी पर बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई. अच्छी खबर ये है कि इसमें किसी की जान नहीं गई. कई लोग घायल हैं, जिनका सामुदायिक केंद्र पर इलाज चल रहा है.


  • Last Updated:
    March 26, 2021, 7:15 AM IST

दमोह. जबलपुर-दमोह हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर की हो गई. टक्कर में हालांकि किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए.

हादसा जिले के जबेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विदारी घाटी पर हुआ. इसमें करीब 40 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद जबलपुर-दमोह स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई. बताया जाता है कि बस में छात्रों की संख्या ज्यादा थी. 60 से ज्यादा यात्रियों से खचाखच भरी बस में हादसे के बाद 40 यात्री घायल हो गए. 6 लोग गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है.

 विदारी घाटी के मोड़ पर हुई टक्कर

जानकारी के मुताबिक, बस जबलपुर से दमोह की ओर आ रही थी और ट्रक दमोह से जबलपुर की ओर जा रहा था. इस दौरान विदारी घाटी के मोड़ पर दोनों आमने-सामने टकरा गए. हादसे के वक्त बस में क्षमता से अधिक सवारियां को भरा गया था.बड़वानी में भी हुआ हादसा

बड़वानी में मजदूरों से भरी बस चिंदी घाटी में बस पहाड़ी से टकरा गई. हादसे में 13 लोग घायल हो गए, जिनमें दो गंभीर हैं. यात्रियों के मुताबिक हादसे वक्त ड्राइवर नशे में धुत था. चिंदी घाटी में बस लहराई, तो ड्राइवर कूद गया. करीब 100 मीटर तक बस बिना ड्राइवर ही चलती रही. गनीमत रही कि दूसरे ड्राइवर ने गाड़ी की स्टीयरिंग मोड़ दी और बस पहाड़ी से टकरा कर रुक गई. नहीं तो बस गहरी खाई में गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

60 सीटर बस में करीब 150 से ज्यादा यात्री सवार थे. ड्राइवर ने मजदूरों से मनमाना किराया और लगेज के पैसे भी अलग से लिए. महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण मजदूरों को लॉकडाउन की आशंका सता रही है. इसके चलते मजदूरों की वापसी शुरू हो गई है. मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के बीच बसों की आवाजाही पर रोक है, लेकिन मुंबई-आगरा हाइवे पर कार्रवाई से बचने के लिए चालक गांवों व नगरों के रास्ते होकर आवाजाही कर रहे हैं.









Source link