- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Dispute Over The Price Of Clothes, Knocked Him Unconscious On The Head, Then Slammed The Stone, Dragged The Dead Body And Ran Away In The Tap
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
हत्या की सूचना पर पहुंची पाटन पुलिस लिखा-पढ़ी करते हुए।
- पाटन क्षेत्र की कुकरभुका गांव की घटना, आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा
- छोटी-छोटी बातों पर पत्नी से होता था विवाद, अक्सर मारपीट करता था पति
कपड़े की कीमत पर हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने टपरिया के बाहर पड़े डंडे से सिर में मारकर बेहोश कर दिया। फिर पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर पटक दिया। मौत के बाद बेरहमी से शव को घसीट कर टपरिया के अंदर ले गया और कंबल ओढ़ाकर खेत मालिक को सूचना देने चला गया। पाटन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कुकरभूका गांव निवासी ईश्वरदास पटेल के खेत में विनोद ठाकुर पत्नी मीना ठाकुर के साथ रहता था। पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। दो दिन पहले विनोद बाजार गया था। वहां से कपड़े खरीद कर लाया था। उसकी अधिक कीमत को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्से में विनोद ठाकुर ने पास में पड़ा डंडा उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। फिर उसने पास में पड़ा पत्थर सिर पर पटक दिया। शव को घसीट कर टपरिया में ले गया। कंबल ओढ़ाकर मालिक ईश्वरदास को सूचना देने पहुंच गया।
खेत मालिक ने कोटवार के माध्यम से पुलिस को की खबर
ईश्वरदास ने ग्राम कोटवार दयाराम गौंड के माध्यम से पाटन पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विनोद को हिरासत में लेकर खेत में बने टपरिया में ले गई। वहां पुलिस ने शव को जब्त कर पीएम के लिए भिजवाते हुए दयाराम को गिरफ्तार कर लिया। विनोद ने बताया कि अक्सर उसकी पत्नी मीना ठाकुर (28) से विवाद होता रहता था। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा व पत्थर जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
आठ साल पहले हुई थी दोनों की शादी
पूछताछ में पता चला कि मीना ठाकुर का का मायका साईपुरा तेंदूखेड़ा दमोह में है। आठ साल पहले उसकी विनोद से शादी हुई थी। विनोद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। दो वर्ष पहले भी उसने मारपीट की थी। तब पत्नी मीना नाराज होकर तेंदूखेड़ा दमोह चली गई थी। उस मामले में तेंदूखेड़ा में मीना ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। पर बाद में विनोद अच्छे से रखने की बात कहकर समझौता कर घर ले आया था।
-
बेटे की हत्या का बदला, पिता ने रची साजिश: सिहोरा कोर्ट के सामने अधिवक्ता को गोली मारने वाला एक्सिस सवार गिरफ्तार, एक आरोपी को निवाड़ी से दबोचा

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कोरोना हुआ बेकाबू, प्रतिबंध शुरू: जबलपुर में जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमाघर बंद, शादी-विवाह में 50 तो अंतिम संस्कार में 20 लोग ही हो सकेंगे शामिल, होटल-रेस्टोरेंट से सिर्फ पैक करा सकेंगे भोजन

- कॉपी लिंक
शेयर
-
प्यार पर भारी पड़ी दौलत: जमीन अपने नाम कराने के लिए पत्नी और सास ने पीटा तो युवक ने जहर खाकर जान दी; चार महीने पहले ही की थी लव मैरिज

- कॉपी लिंक
शेयर
-
कोरोना की दूसरी लहर और खतरनाक: जिले में एक दिन में सामने आए 156 नए मामले, दो की मौत, 25 दिन में 1556 केस, विजय नगर और कोतवाली क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित

- कॉपी लिंक
शेयर