प्रचार-प्रसार कर रहा है स्वास्थ्य विभाग: पोर्टल में बदलाव न होने से 28 दिन बाद लग रहा कोविशील्ड का दूसरा डोज

प्रचार-प्रसार कर रहा है स्वास्थ्य विभाग: पोर्टल में बदलाव न होने से 28 दिन बाद लग रहा कोविशील्ड का दूसरा डोज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • केंद्र सरकार ने 22 मार्च को जारी की थी गाइड लाइन, शहर में पुरानी व्यवस्था

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लगाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन को और प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पहले और दूसरे डोज के बीच के अंतर को 4-6 हफ्ते (28 दिन) से बढ़ाकर 6-8 हफ्ते कर दिया है, लेकिन इस आदेश का असर ग्वालियर में नहीं दिख रहा।

यहां अभी भी हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविशील्ड का दूसरा डोज 28 दिन बाद लगाया जा रहा है। इसका सबसे प्रमुख कारण कोविन पोर्टल है, जिसमें परिवर्तन नहीं किया गया है। पहला डोज लगने के 28 दिन बाद जो लोग दूसरा डोज लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं, पोर्टल में उनकी एंट्री में कोई परेशानी नहीं हो रही।

दूसरी ओर टीकाकरण केंद्र पर बैठे कर्मचारी भी वैक्सीन का पहला डोज लगवाने आ रहे लोगों को 4 सप्ताह बाद ही दूसरा डोज लगवाने की बात कह रहे हैं। मोबाइल पर 28 दिन बाद वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का मैसेज आ रहा है। कोवैक्सीन के शेड्यूल में परिवर्तन नहीं किया गया है। कोवैक्सीन का दूसरा डोज 28 दिन बाद लगाने का निर्देश यथावत रखा गया है।
पीएचई के कर्मचारी ने 30 दिन बाद लगवाया दूसरा डोज
पीएचई कर्मचारी शुभम त्रिपाठी ने गुरुवार को जेएएच में कोविशील्ड का दूसरा डोज लगवाया। उन्होंने बताया, पहला डोज बाल भवन में 23 फरवरी को लगा था। 28 दिन पूरे होने पर दूसरा डोज लगवाया। इस बात की जानकारी नहीं है कि दूसरे डोज 28 की जगह अब 42 दिन बाद लगवाने का निर्देश है। एसएएफ की 14वीं बटालियन में पदस्थ रवि कुमार ने दूसरा डोज लगवाया। उन्हें पहला डोज 13 फरवरी को लगा था।
लोगों काे जागरुक करेंगे

  • कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज अब 28 की जगह 42 दिन बाद लगाने का आदेश हुआ है। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि 42 दिन बाद दूसरा डोज लगवाने के लिए लोग पहुंचे। – डॉ. आरके गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी

ग्वालियर सहित छह जिलों के पास 3102 डोज कोविशील्ड कल और कम हाे जाएंगे केंद्र
ग्वालियर रीजन के 8 जिलों में टीकाकरण जहां जोर पड़ रहा है वहीं शासन की मांग के हिसाब से कोविशील्ड और को-वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। ग्वालियर जिले में करीब 11 हजार लोगों को दूसरा डोज लगना है। इनमें से 4000 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन ही लगनी है। जिले में को-वैक्सीन तो पर्याप्त मात्रा में है लेकिन कोविशील्ड की 450 से भी कम डोज बची हैं।

मुरैना जिले में कोविशील्ड की 400 व को-वैक्सीन की 250 डोज बची है। दतिया को छोड़कर सभी जिलों में कोविशील्ड की डोज 880 से कम हैं। ऐसी स्थिति में कोविशील्ड के केंद्रों की संख्या और कम हो जाएगी। ज्ञात हो कि मंगलवार को 138 केंद्रों पर टीके लगाए गए थे। बुधवार को केंद्रों घटाकर 63 कर दिए गए। गुरुवार को केंद्रों की संख्या और कम होकर 43 रह गई।

खबरें और भी हैं…



Source link