प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के यंग अचीवर्स से मुलाकात की. (फोटो- PMO Twitter)
बांग्लादेश दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ढाका में यंग अचीवर्स से मिले. इस दौरान क्रिकेटर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) भी मौजूद थे.
शाकिब ने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के लिए बेहतर साबित होगी। उन्होंने जिस तरह भारत का नेतृत्व किया है, वह जबरदस्त है। मुझे उम्मीद है कि वह भारत के विकास में योगदान देते रहेंगे और पड़ोसी देश के साथ हमारे संबंध दिन-प्रतिदिन बेहतर होते जाएंगे।’
Eminent young achievers from different walks of life interacted with PM @narendramodi in Dhaka. pic.twitter.com/QJ6vleUuTJ
— PMO India (@PMOIndia) March 26, 2021
कोरोना वायरस महामारी (COVID-19 Pandemic) की शुरुआत के बाद से पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है. अपने इस दौरे पर वह ढाका में बापू बंगबंधु डिजिटल वीडियो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान बांग्लादेश के विदेश मंत्री से भी मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे.पीएम मोदी तुंगीपारा में मुजीब उर रहमान के स्मारक पर भी जाएंगे, जो ढाका से करीब 420 किलोमीटर दूर है. वह ओरचंडी भी जाएंगे और हरिचंद ठाकुर को श्रद्धांजलि देंगे. हरिचंद ठाकुर मतुआ संप्रदाय के संस्थापक थे, जो बंगाल में सांस्कृतिक तौर पर अहमियत रखता है.
बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे हो रहे हैं और इसी जश्न के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है.