शावक लापता: 4 दिन पहले मेघा के तीन शावकों में से एक शावक है लापता..खोजबीन जारी

शावक लापता: 4 दिन पहले मेघा के तीन शावकों में से एक शावक है लापता..खोजबीन जारी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुफा में दिख रहे है दो शावक ,एक है लापता

इंदौर प्राणी संग्रहालय में 4 दिन पहले शेरनी मेगा ने तीन शावकों को जन्म दिया था जन्म के बाद से ही एक शावक बहुत कमजोर था। और कल शाम वह लापता हो गया कर्मचारियों ने उसे देखने की कोशिश की लेकिन गुफा के अंदर शावक दिखाई नहीं दे रहा था। शेरनी के आसपास दो शावक ही नजर आ रहे थे अधिकारियों का कहना था। कि कई बार जंगली जानवर कमजोर शावकों को खुद आ जाते हैं और ऐसी संभावना है कि शावक हो शेरनी ने अपना शिकार बना लिया होगा फिर कर्मचारी उसकी खोज कर रहे है।

चिड़ियाघर में शेरों का कुनबा काफी बड़ा है और यहां के कुछ शेरों को अन्य प्राणी संग्रहालय को देखकर बदले में वहां से कई दूसरे जानवरों को लाने की योजना है हालांकि संरक्षण और अन्य कारणों के चलते यह कार्यक्रम अभी अटका हुआ है लू की शेरनी मेघा ने कुछ दिन पहले तीन शावकों को जन्म दिया था इनमें से दो शावक तो स्वस्थ थे ,लेकिन तीसरा शावक बहुत कमजोर था और बीमार सा था इस घटना की जानकारी जो प्रभारी डॉ उत्तम यादव को लगी उन्होंने जाकर खुद गुफा में जाकर कई घंटों तक सर्चिंग करी लेकिन दो ही शावक नजर आ रहे थे। तीसरा शावक नहीं दिख रहा था। यादव का कहना है कि कई बार जंगली जानवर इस प्रकार का कदम उठाते हैं। और कमजोर बच्चे को मारकर खा जाते हैं लेकिन फिर भी उसकी खोजबीन हम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link