सूदखोरों के गिरोह का खुलासा: फाइनेंस कंपनी की आड़ में चलाते थे सूदखोरी का धंधा, पुलिस को 6 करोड़ रुपए के लेन देन की मिली जानकारी

सूदखोरों के गिरोह का खुलासा: फाइनेंस कंपनी की आड़ में चलाते थे सूदखोरी का धंधा, पुलिस को 6 करोड़ रुपए के लेन देन की मिली जानकारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Under The Guise Of Finance Company, We Used To Run The Business Of Usury, The Police Got Information About The Transaction Of 6 Crores Rupees

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया

  • सूदखोरी के धंधे के लिए खोल रखी थी माइक्रो फाइनेंस कंपनी
  • जरूरतमंद लोगों से ब्लैंक चेक और जमीन जायदाद के दस्तावेज रखवाकर वसूलते थे 10 गुना ब्याज

रतलाम में पुलिस ने सूदखोरों के गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के सूदखोर लोगों से 48 हजार से लेकर 3 लाख रुपए तक का ब्याज वसूलते थे। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना दीपू टांक सहित उसके 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। इन सूदखोरों ने बकायदा एक फायनेंस कंपनी खोल रखी थी जिसकी आड़ में यह गिरोह ब्याजखोरी का धंधा चला रहा था। आरोपियों ने बालाजी फाइनेंस नाम से सिविक सेंटर में ऑफिस खोल रखा था।

पुलिस को इस गिरोह से बीते 6 माह में 6 करोड़ रुपए के लेनदेन की जानकारी मिली है। इस गिरोह के चंगुल में शहर के 148 जरुरतमंद लोग फंसे हुए थे, जिनको ब्याज पर रुपए देकर हर महीने लाखों रुपए वसूले जा रहे थे। वही सूदखोरों से परेशान लोगों की संंख्या और बढ़ने की संभावना है। इन बदमाशों का रसूख इतना है कि लोग इनकी शिकायत करने से भी डरते थे। सूत्रों की माने तो कई लोग कर्ज के बोझ में दबकर आत्महत्या भी कर चुके है। दरअसल सूदखोरों के इस पूरे गिरोह का खुलासा उस समय हुआ जब सरगना दीपू टांक और उसके साथियों को पुलिस ने सुपारी देकर हत्या करवाने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आगे पूछताछ की तो सूदखोरी के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। ये गिरोह जरूरत मंद व्यक्ति से ब्लैंक चेक सहित उनकी जमीन- मकान के दस्तावेज रखकर, मनमाना ब्याज वसूलते थे। इस गिरोह से पुलिस को बड़ी संख्या में पेनकार्ड, आधारकार्ड सहित सहमति पत्र भी मिले है। जिसकी आड़ मे ये गिरोह जरूरत मंदों से लाखों रुपए का ब्याज वसूल रहा था। रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इस गिरोह का खुलासा किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link