India vs England Dream 11 Team Prediction: दूसरे वनडे में इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

India vs England Dream 11 Team Prediction: दूसरे वनडे में इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव


नई दिल्ली. असाधारण प्रतिभा के धनी सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच के जरिये एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है. दूसरी ओर भारत की नजरें इस मैच के जरिये एक और सीरीज अपने नाम करने पर लगी होंगी. श्रेयस अय्यर कंधे की हड्डी खिसकने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. ऐसे में ध्यान यादव और वनडे क्रिकेट में उनके पदार्पण पर है. इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन (Eoin Morgan out of ODI Series)  चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. मॉर्गन को पहले वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए हाथ में चोट लगी थी. उनकी चोट गंभीर है और वो बचे हुए दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे. मॉर्गन की जगह जोस बटलर इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे. वहीं डेविड मलान को वनडे टीम में जगह दी गई है.

ऑयन मॉर्गन के चोटिल होने के बाद लियाम लिविंगस्टोन के दूसरे वनडे में खेलने के आसार बढ़ गए हैं. लिविंगस्टोन ने हाल ही में हुई बिग बैश लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. साथ ही वो अच्छी लेग स्पिन भी कर लेते हैं. बता दें दूसरे वनडे से इंग्लैंड के एक और बल्लेबाज सैम बिलिंग्स भी बाहर हो गए हैं.

ड्रीम 11 टीम: रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, विराट कोहली (कप्तान), बेन स्टोक्स (ऑलराउंडर), जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन रॉय, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, मार्क वुड.

यह भी पढ़ें:TOP 10 Sports News: ऋषभ पंत होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान! इंग्लैंड की कमान जोस बटलर के पास

बड़ी खबर: जिस नियम से नाराज थे विराट कोहली और टीम इंडिया, अब ICC उसे बदलने वाली है!

भारत की टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर.

इंग्लैंड की टीम: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड, जैक बॉल, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान.





Source link