MP में कोरोना: 2091 नए संक्रमित मिले; 48 घंटे में 18 मौतें, भोपाल में मार्च के 24 दिन में एक्टिव केस 5 गुना बढ़े

MP में कोरोना: 2091 नए संक्रमित मिले; 48 घंटे में 18 मौतें, भोपाल में मार्च के 24 दिन में एक्टिव केस 5 गुना बढ़े


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Bhopal Jabalpur (Madhya Pradesh) Coronavirus Lockdown Cases Update | Shivraj Singh Chouhan Chairs High level Meeting Today

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में मार्च के 24 दिन में कोरोना के एक्टिव केस 5 गुना बढ़े।

  • तीन बड़े शहरों में हालात खराब : इंदौर में 612, भोपाल में 425 और जबलपुर में 156 नए मरीज मिले
  • प्रदेश की संक्रमण दर 7.3% पहुंची, 20 से अधिक केस वाले जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 15 हुई

मध्य प्रदेश में एक दिन में संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले एक सप्ताह से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 2091 नए केस मिले हैं। जबकि 23 मार्च को यह आंकड़ा 1885 था। कोरोना से पिछले 48 घंटे में 18 लोग जान गंवा चुके हैं। यही वजह है कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अलावा छोटे शहरों में प्रशासन अब ज्यादा सख्ती कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार देर शाम कोरोना के वर्तमान हालातों की समीक्षा करने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा केस वाले शहर भोपाल, इंदाैर और जबलपुर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य में 60% केस सिर्फ इन तीन शहरों में दर्ज किए गए। भोपाल में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ एक्टिव केस में तेजी से वृद्धि हो रही है। यहां एक सप्ताह में 45% एक्टिव केस बढ़ गए है। यदि मार्च महीने के 24 दिन के आंकड़े देखें तो अब तक 5 गुना वृद्धि हो चुकी है। भोपाल में 1 मार्च को एक्टिव केस 556 थे, जो 24 मार्च को बढ़कर 3195 हो चुके हैं।
संक्रमण दर में 2.1% की बढ़ोत्तरी
पिछले 7 दिन में जिस तरह से प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है, उससे संक्रमण दर में 2.1% की वृद्धि हुई है। 17 मार्च को यह दर 5.2% थी, जो 24 मार्च को बढ़कर 7.3% तक पहुंच गई है। यानी टेस्ट बढ़ने के साथ पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसकी वजह यह सामने आई है कि संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने में लापरवाही हो रही है।
सीएम ने कहा- महानगरों में कोरोना महा संक्रमण की तरफ फैल रहा है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के महानगरों में कोरोना महा संक्रमण की तरह फैल रहा है। इसे रोकने के लिए संक्रमण को रोकना, अस्पतालों में व्यवस्था और वैक्सीनेशन पर सरकार का ज्यादा फोकस है। उन्होंने संकेत दिए कि अब ज्यादा सख्त निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का आर्थिक गतिविधियों पर बहुत ही बुरा असर होता है। लेकिन आपात जैसी स्थिति में कुछ मर्यादा रखनी पड़ती है और लोगों की जान बचाने के लिए सरकार को अपना धर्म निभाना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए फैसले लिए जाएंगे।

कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को लेकर होगा फैसला
प्रदेश में 8वीं तक के स्कूलों को 1 अप्रैल से खोले जाने का लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि जिस तरह से केस बढ़ते जा रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्राइमरी व मिडिल स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में फैसला हो सकता है। बता दें कि कक्षा 8वीं तक के स्कूल एक साल से बंद हैं।
20 से अधिक केस वाले जिलों की संख्या 13 से बढ़कर 15 हुई
भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित 15 जिलों में 20 से अधिक कोरोना केस आने लगे हैं। उज्जैन, खरगैन, छिंदवाड़ा, रतलाम और बैतूल में संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 25 घंटे में उज्जैन (83), रतलाम (65), ग्वालियर (63), खरगौन (60), बैतूल (54), सागर (44), बड़वानी (37), छिंदवाड़ा (35), नरसिंगपुर (33), शहडोल (27), बालाघाट (26) और शाजापुर में (22) संक्रमित मिले।

खबरें और भी हैं…



Source link