कोरोना का बढ़ रहा खतरा और वैक्सीन का टोटा: महाराष्ट्र से सटे सौसर, पांढुर्णा और मोहखेड़ में लगातार मिल रहे संक्रमित मरीज, केंद्रों से बिना टीकाकरण के लौट रहे लोग

कोरोना का बढ़ रहा खतरा और वैक्सीन का टोटा: महाराष्ट्र से सटे सौसर, पांढुर्णा और मोहखेड़ में लगातार मिल रहे संक्रमित मरीज, केंद्रों से बिना टीकाकरण के लौट रहे लोग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Increased Risk Of Corona And Vaccine Tota, Continually Infected Patients In Souncer, Pandhurna And Mohkhed Adjacent To Maharashtra, People Returning From Centers Without Vaccination

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र से सटे पांढुर्णा में संक्रमण फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है, इसके बाद भी यहां दो दिन से कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई है, जिससे लोगों को टीका नहीं लग पा रहा है।

मप्र के कुछ जिलों में कोरोना की दूसरी लहर का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठा रही है। उधर, महाराष्ट्र में संक्रमण का तेजी से फैलाव हो रहा है। इससे राज्य की सीमा से लगे पांढुर्णा, सौसर, मोहखेड के साथ ही जिला मुख्यालय में भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीसी चौरसिया ने बताया कि पांढुर्णा में 23, सौसर में 43, मोहखेड़ में एक्टिव केसों की संख्या 14 पहुंच गई है। छिंदवाडा में यह आंकड़ा 91 तक पहुंच गया है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रशासन रोजाना 700 लोगों की टेस्टिंग करा रहा है। चिंताजनक बात यह है कि महाराष्ट्र से सटे पांढुर्णा में संक्रमण के फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है। इसके बाद भी यहां दो दिन से कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई है, जिससे लोगों को टीका नहीं लग पा रहा है।

पांढुर्णा में गुरुवार को नहीं हो पाया टीकाकरण
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए 35 केंद्र बनाकर टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाई थी, लेकिन जिले में वैक्सीन का टोंटा होने के कारण पांढुर्णा के टीकाकरण केंद्र में गुरुवार को भी लोगों को टीका नहीं लग सका। शुक्रवार देर रात जिले को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाई तो आज शनिवार को भी टीकाकरण नहीं हो सकेगा।

745 लोगों की अब तक नहीं आई कोरोना रिपोर्ट्स
जिले में प्रशासन के निर्देश पर कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिदिन 700 संदिग्धों के सैंपल रोजाना लिए जा रहे हैं, लेकिन इन सैंपल रिपोर्ट मिलने में लगातार देरी हो रही है। जानकारी के अनुसार जिले में 745 लोग ऐसे हैं जिनकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। इससे संक्रमण के फैलाव का खतरा बना हुआ है।

खबरें और भी हैं…



Source link