Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में नशा करने के लिए रुपए नहीं देने पर दो राहगीरों पर बदमाश द्वारा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट रोड पर जहां एक बदमाश ने बुजुर्ग से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। नहीं देने पर उसे चाकू घोंप दिया। बुजुर्ग की हालात नाजुक बनी है। वहीं, सदर बाजार में गुटखा के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाश से चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
पहला मामला : एरोड्रम टीआई राहुल शर्म के अनुसार बुजुर्ग का नाम रमेश है, जबकि मारने वाला मोगली है। फरियादी ने बताया कि उसे अंकित होटल के सामने मोगली नामक लड़का मिला। बोला 500 रुपए शराब पीने के लिए दो। मैंने मना किया तो उसने जांघ पर चाकू घोंप दिया।
दूसरा मामला : थाना सदर बाजार पुलिस ने भी धम्मू पितालखन चौधरी निवासी 24/4 जूना रिसाला की शिकायत पर राधानगर के आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। धम्मू ने बातया कि आऱोपी ने उससे गुटखा पाऊच के लिए 500 रुपए मांगे। मना करने पर मारपीट कर जेब से चाकू निकाल कर हाथ पर मार दिया।