- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Five People Surrounded, Stabbed, Stabbed, Seriously Injured, Rasuka’s Action Against Attackers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैनकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
- चाकू के पांच वार किए, पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका, सभी आरोपी फरार
चिमनगंज थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में पुराने झगड़े की रंजिश को लेकर युवक को घेरकर चाकू से हमला किया गया। पांच लोगों ने युवक को रोक कर चाकू से पांच वार किए। पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है। हमलावरों के आपराधिक रिकाॅर्ड के आधार पर पुलिस अब रासुका की कार्रवाई करेगी।
श्रीराम कॉलोनी निवासी विनय पिता महेश मीणा 21 साल रात करीब पौने बारह बजे घर जा रहा था। इसी दौरान उसे श्रीराम कॉलोनी में दीपक भिलाला, धीरज कश्यप, सचिन सोलंकी, नीरज कश्यप, जितेंद्र कश्यप ने घेर लिया। युवक से मारपीट करते हुए उस पर चाकू से वार किए। पेट, सीने और पैर पर चाकू लगने से विनय गंभीर घायल हो गया। चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि पांचों हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। इधर एसपी अपराधियों का रिकाॅर्ड भी निकलवा रहे हैं, उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी होगी।