पटवारी संघ लामबंद: एकजुट होकर बोले – महिला पटवारी को धमकी देने वाले Ex Beo पर कार्रवाई करो, तहसीलदार को दिया ज्ञापन

पटवारी संघ लामबंद: एकजुट होकर बोले – महिला पटवारी को धमकी देने वाले Ex Beo पर कार्रवाई करो, तहसीलदार को दिया ज्ञापन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Speak In Unison Take Action On Ex Beo Threatening Women Patwari, Memorandum Given To Tehsildar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटवारी संघ द्वारा कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया।

  • पटवारियों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

जिले की लहार तहसील में महिला पटवारी के साथ रिटायर बीईओ द्वारा की गई अभद्रता और धमकी के मामले में पटवारी लामबंद हो गए। पटवारी संघ के बैनर तले पटवारियों ने रिटायर्ड बीईओ पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार नवीन भारद्वाज को ज्ञापन दिया। पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि राजनैतिक दबाव में रिटायर्ड बीईओ पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी पटवारी काम बंद करके हड़ताल पर जाएंगे।

बीते रोज रिटायर्ड बीईओ कप्तान सिंह ने लहार के चिरौली मौजा में पदस्थ महिला पटवारी के घर पहुंचकर धमकी दी थी। रिटायर्ड बीईओ ने दबंगई दिखाते हुए अपने किसी अन्य साथी का काम करने का दबाव बनाया था। महिला पटवारी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कहा था कि मेरे कहने के हिसाब से काम नहीं किया तो मैं नौकरी नहीं करने दूंगा। राजनीतिक पहुंच का हवाला भी दिया था। इसके बाद महिला पटवारी द्वारा पुलिस थाने में शिकायत की गई थी। महिला पटवारी ने रिटायर्ड बीईओ द्वारा गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी दिए जाने की बात पटवारी संघ के पदाधिकारियों के समक्ष रखी। पटवारी संघ के पदाधिकारी पहले एसडीएम से मुलाकात करने गए। एसडीएम प्रशासनिक बैठक में होने के चलते तहसीलदार नवीन भारद्वाज से मुलाकात की और ज्ञापन देते हुए कहा कि अकेली रहने वाली महिला पटवारी के घर रात के समय पहुंचकर धमकाना गैर कानूनी है। इस मामले में धमकी देने वाले दबंग रिटायर्ड बीईओ पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर पटवारी संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजावत, उपाध्यक्ष कमल सिंह कौरव, सचिव देवेंद्र सिंह नरवरिया सहित कई बड़ी संख्या में पटवारी गण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link