प्रशासन की कार्रवाई का विरोध: बाल हनुमान मंदिर के आसपास के निर्माण हटाने की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची

प्रशासन की कार्रवाई का विरोध: बाल हनुमान मंदिर के आसपास के निर्माण हटाने की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मंदिर के पुजारी अध्यात्म-पर्यटन मंत्री को आज इंदौर जाकर बताएंगे

महाकाल परिसर स्थित बाल हनुमान मंदिर के आसपास के निर्माण हटाए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को की गई है। प्रदेश की अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर को शनिवार को जानकारी दी जाएगी। पीएमओ को भी ट्वीट किया गया है। बाल हनुमान मंदिर और एक अन्य मंदिर के बीच के निर्माण को प्रशासन ने हटा दिया है। मंदिर के विस्तारीकरण के क्रम में यह निर्माण हटाया है। मंदिर परिसर के अन्य निर्माण भी हटाने की तैयारी है। मंदिर परिसर का विस्तारीकरण करने के लिए आसपास के मकानों का अधिग्रहण भी किया जा रहा है।

मंदिर के पास बनाए गए सभामंडप और एक कक्ष को गुरुवार को तोड़ दिया गया था। इस पर बाल हनुमान के पुजारी सुलभ शांतु गुरु ने आपत्ति ली है। उन्होंने प्रशासन पर अंधेरे में रखने और बिना सूचना निर्माण हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई को लेकर बाल हनुमान भक्तों ने सीएम और पीएमओ को ट्वीट कर प्रशासन की शिकायत की है। इस संबंध में मंत्री उषा ठाकुर से भी बात की है, उन्होंने शनिवार को इंदौर बुलाया है। उन्हें भी इसकी जानकारी दी जाएगी।
वीरभद्र व्यायामशाला को लेकर भी आपत्ति
इधर परिसर स्थित वीरभद्र व्यायामशाला के संचालक विजय हीरालाल शर्मा ने भी मीडिया से चर्चा कर कहा कि व्यायामशाला को हटाने की भी चर्चा की जा रही है। यह प्राचीन स्थान है। उन्होंने कहा कि विकास के क्रम में यहां स्थापित पौराणिक प्रतिमाओं का संरक्षण होना चाहिए। उनके पूजन का अधिकार भी परंपरागत परिवार को मिलना चाहिए। व्यायामशाला के लिए अलग जगह दी जा सकती है।
निर्माण हटाने के बाद चौड़ा हो गया रास्ता
इधर मंदिर समिति द्वारा बाल हनुमान मंदिर के पास का निर्माण हटाए जाने के बाद वहां की सफाई आदि कराई। इसके बाद वहां रास्ता चौड़ा दिखाई देने लगा है। यहां से अब एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी परिसर में लाए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link