Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
MPPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा ने होस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। वह ग्वालियर की रहने वाली है। आत्महत्या के पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें होम लोन की परेशानी को लेकर कुछ बातें लिखी हैं।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार मृतिका 24 वर्षीय राखी सिंह पिता जगन्नाथ सिंह निवासी मयूर मार्केट थाटीपुर है। वह जनवरी में MPPSC की तैयारी करने के लिए इंदौर आई थी। अभी प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक गर्ल्स होस्टल में रह रही थी। शुक्रवार रात को भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चली गई थी। सुबह जब नहीं उठी तो वार्डन ने दरवाजा बजाया, लेकिन उसने नहीं खोला। फिर दोपहर 1 बजे भोजन बनाने वाली बाई ने भी दरवाजा बजाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर फंदे पर लटकी थी। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें जमीन विवाद के अलावा कुछ बातें लिखी है। पुलिस ने उसे जब्त कर जांच में लिया है।
खाना खाने के लिए बुलाने गई तो दरवाजा नहीं खोला
पुलिस को सूचना देने वाली पल्लवी ने बताया कि वह हॉस्टल में खाना बनाने का काम करती है। एक बजे खाना खाने के लिए राखी को बुलाने गई थी। उसने दरवाजा नहीं खोला तो हॉस्टल मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो वह पंखे पर लटकी मिली।