Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी 27 मार्च 2021 से जिले में निर्धारित 16 खरीदी केन्द्रों पर होगी। चना एवं मसूर का समर्थन मूल्य 5100 तथा सरसों का 4650 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगा। जिला आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुवाय ने बताया तहसील सिवनीमालवा अंतर्गत 5 उपार्जन केन्द्र शिवपुर उपमंडी, एसडब्ल्यूसी बानापुरा 3 एवं 4, एसडब्ल्यूसी बानापुरा 24 एवं 25, एसडब्ल्यूसी हथनापुर एवं महावीर वेयरहाउस बानापुरा हैं।
डोलरिया उपमंडी, इटारसी मंडी, पिपरिया मंडी एवं पांडव वेयर हाउस पिपरिया, बनखेड़ी मंडी एवं एसडब्लूसी मछेराकलां, बाबई में मिनेश वेयर हाउस-2 एवं बालाजी वेयरहाउस, होशंगाबाद में कृषि मंडी, सोहागपुर उपमंडी तथा सेमरीहरचंद मंडी में एफएक्यू मानक का चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन शनिवार से किया जाएगा।
गेहूं की खरीदी 1 अप्रैल से, 248 केंद्र बने
समर्थन मूल्य पर 1 अप्रैल से गेहूं खरीदी होगी। इसके लिए 248 केंद्र बनाए गए हैं, जो पिछली बार से 42 कम हैं। इस बार केवल साइलाें में जुनेटा पर तीन केंद्राे पर खरीदी हाेगी। इस वर्ष गेहूं की खरीदी होली के दो दिन बाद 1 अप्रैल से शुरू होगी। इसमें 10 गाेदाम संचालक भी इस बार खरीदी करेंगे। किसानाें की फसल तैयार है।
इस बार गेहूं की बंपर आवक होना तय है। जिले के 99226 किसानों ने अलग-अलग फसल का पंजीयन कराया है। जिसमें गेहूं बेचने के लिए 88390,चना के लिए 10747, सरसों 67,तथा मसूर के लिए 22 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिले में इस बार 248 गेहूं खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार 290 खरीदी केंद्र बनाए थे। इस बार खरीदी केंद्र कम कर दिए हैं।