- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal One Sided Love Case Update; Girlfriend Photos Videos Viral On Social Media By Boyfriend
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर आरोपी रंजन ने लड़की के अपत्ति जनक वीडियो और फोटो वायरल कर दिए।- प्रतीकात्मक फोटो
- लड़की की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं में FIR की
भोपाल के कोलार इलाके में 22 साल की लड़की को लड़के से दोस्ती करना भारी पड़ गई। आरोपी ने दोस्ती को प्यार समझ लिया और उससे शादी का प्रस्ताव रख दिया। लड़की ने शादी किए जाने की बात से इनकर दिया। इससे नाराज आरोपी ने लड़की को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। इससे भी बात नहीं बनने पर उसने लड़की के घर में घुसकर उससे मारपीट तक कर डाली। पूरा परिवार अब दहशत में है।
मूलत: इटारसी की रहने वाली 22 साल की लड़की कोलार इलाके में परिवार के साथ रहती है। उसने बताया कि करीब एक साल पहले मार्च 2020 में उसकी पहचान कोलार में रंजन सिंह ठाकुर से हुई थी। इसके बाद उनकी फोन पर बात होने लगी थी।
इस बीच उसे लगा कि मैं भी उससे प्यार करती हूं, इस कारण उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। मैंने उसे शादी करने से मना करते हुए कि वह तो सिर्फ दोस्त है। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। इस बात से नाराज होकर उसने मोबाइल फोन छीन लिया और फेसबुक का पासवर्ड बदलकर उसे ऑपरेट करने लगा।
इसके बाद उसने 2 मार्च को फिर शादी के लिए दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ। इसी के बाद रंजन ने उसके आपत्तिजनक वीडिया और फोटो वायरल कर घर वालों को भी भेज दिया। विरोध करने पर उसने घर में घुसकर फिर मारपीट की। इसी से परेशान होकर पीड़िता ने कोलार थाने में रंजन के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
आरोपी बिहार का रहने वाला
पुलिस के अनुसार आरोपी रंजन बिहार का रहने वाला है। मामला दर्ज होने का पता चलने के बाद वह भाग गया। उसकी लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को उसके रूम पर ताला मिला। पुलिस उसकी तलाश में बिहार जाने की तैयारी कर रही है।
दबाव बनाने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डाले
पीड़िता ने जब आरोपी से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि इसके बाद उसके पास कोई रास्ता नहीं बचेगा। बदनामी के डर के कारण वह उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लेगी, लेकिन हुआ उल्टा।