भोपाल में छोटा प्लेन क्रैश: कैप्टन और दो ट्रेनी पायलट समेत तीन घायल; इंजन में खराबी होने कारण खेत में गिरा

भोपाल में छोटा प्लेन क्रैश: कैप्टन और दो ट्रेनी पायलट समेत तीन घायल; इंजन में खराबी होने कारण खेत में गिरा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस तरह राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद प्लेन क्रेश हो गया।

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ने के थोड़ी देर बाद ही एक प्लेन क्रैश होकर गांधी नगर के पास खेतों में गिर गया। हादसे में एक कैप्टन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो ट्रेनी पायलट शामिल हैं। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। ASP दिनेश कौशल ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गया।

फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गया।

हादसा गांधीनगर के ग्राम बड़वाई के खेतों में हुआ। बताया जाता है कि इंजन बंद होने के कारण यह ट्रेनी प्लेन खेतों में गिर गया। कैप्टन का नाम अश्विनी शर्मा बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। बताया जाता है कि तीनों इसे लेकर गुना जा रहे थे।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…

खबरें और भी हैं…



Source link