- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Holi 2021 Bhopal And Coronavirus Lockdown Update; 100 Year Tradition Is Breaks For The First Time, Holi Chal Samaroh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल44 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे
- कॉपी लिंक
पीर गेट पर एक साल पहले वर्ष 2020 में होली के दिन निकाला गया चल समारोह। – फाइल फोटो
- नवाबी रियासत के दौर में शुरू हुआ था चल समारोह
भोपाल में होली पर पहली बार 100 साल की परंपरा टूट रही है। इस बार लॉकडाउन की सख्ती के कारण श्री हिंदू उत्सव समिति ने होली के दिन यानी सोमवार को निकलने वाला चल समारोह रद्द कर दिया है। समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने कहा कि कोरोना को देखते हुए इस बार चल समारोह नहीं निकलने का निर्णय लिया गया है।
सोमवार को यह नहीं निकाला जाएगा, लेकिन सुबह 6.15 बजे होलिका दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाने सोमवार को आयोजित होली चल समारोह स्थगित कर दिया है। जिला प्रशासन से अत्यधिक सख्ती ना करने और सोमवार को अनराव की होली पर जिन परिवारों में गमी की होली है। रंग गुलाल लगाने जाने वालों को न रोके जाने की अपील की है।
वर्ष 2020 में इस तरह चल समारोह मनाया गया था।
100 साल से ज्यादा समय से निकाला जा रहा
बेगवानी ने बताया कि नवाबी रियासत के दौर में होली का चल समारोह प्रारंभ हो गया था। रंग पंचमी की शुरुआत इसके दो तीन साल बाद सुभाष चौक से हुई थी, लेकिन तब कुछ युवा ढोल-बाजों के साथ ही इसे निकालते थे। पीपल चौक में एक ही जगह सार्वजनिक रूप से होलिका दहन होता था। तब लोग अपने घरों के आंगन में ही होलिका दहन कर पूजा करते थे।
वर्ष 2020 में इस तरह चल समारोह शहर के कइ इलाकों से निकाला गया था।
आजादी के बाद सड़कों पर होलिका दहन का सिलसिला शुरू हुआ। वर्ष 1973 से बडे रूप में होली व रंग पंचमी चल समारोह निकालने की शुरुआत की गई। यह सुबह दयानंद चौका से अग्रवाल पूरी भंडार, जुमेराती, घोड़ा नक्कास, मंगलवारा चौराहा, जैन मंदिर रोड, इतवारा, चौक और सोमवार होते हुए जनकपुरी में संपन्न होता है। इस बार सोमवार को चल समारोह की गूंज यहां नहीं सुनाई देगी।