- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Seeing The Chena Getting Ready In The Midst Of The Mess, The Food Safety Officer Raged Said, Do The Cleaning, Otherwise The License Will Be Revoked
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डेयरी पर कार्रवाई करते फूड सेफ्टी एवं पुलिस विभाग के अफसर
- छैना के सैंपल भरकर दी चेतावनी
जिले में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मुड़िया खेरा पर छैना बनाने वाले दो कारोबारियों के यहां पर छापा मारा। यहां गंदगी के बीच छैना तैयार हो रहा था। कारोबारियों के यहां गंदगी को देखकर फूड सेफ्टी अधिकारी रीना बंसल भड़क गई। उन्होंने कहा कि यह क्या है। साफ-सफाई का जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि पंद्रह दिन में सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस निरस्त कर दूंगी।
शनिवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि रेलवे क्रॉसिंग शिव डेयरी छैना भंडार के यहां मिलावट खोरी चल रही है। इस सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम व पुलिस बल के अधिकारी एक साथ मौके पर पहुंचे। यहां छैना कारोबारी अवधेश सिंह बघेल, शिव सिंह और राजेश सिंह मिले। यहां छैना बनाने वाली दो डेयरी संचालित हो रही थी। दोनों डेयरी पर फूड विभाग की टीम ने जांच की। यहां छैना पाउडर में अरारोट मिलाया जा रहा था। मौके पर करीब डेढ़ क्विटंल छैना बरामद हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों डेयरियों से सैंपल भरे और जांच के लिए भेज दिए।
छैना की चाशनी पर भिनभिना रही थी मक्खियां
जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेयरियों की सर्चिंग की तो यहां बढ़ी तादाद में छैना की चाशनी मिली। इस चाशनी पर मक्खी, मच्छर व मधुमक्खी भिनभिना रही थी। यह देखकर अफसरों ने डेयरी संचालकों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि यह प्रोडक्ट बाजार में बेचते हो। यह प्रोडक्ट खाने के बाद खरीदार बीमार हो जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दोनों डेयरी संचालकों को पंद्रह दिन का समय दिया है। पंद्रह दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी।