सर्वोच्च सम्मान: गोला-बारूद की फैक्ट्री में बना डाला खास किस्म का सॉफ्टवेयर

सर्वोच्च सम्मान: गोला-बारूद की फैक्ट्री में बना डाला खास किस्म का सॉफ्टवेयर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • ओएफके कर्मी को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान आयुध श्री

गोला-बारूद तैयार करने वाली फैक्ट्री इस बार खास किस्म के साॅफ्टवेयर को लेकर देश में शुमार हो गई है। आयुध निर्माणी खमरिया के जेडब्ल्यूएम एनवी श्रीहरि ने निर्माणियों के अपग्रेडेशन की दिशा में बड़ी सौगात हासिल करते हुए ऐसा साॅफ्टवेयर तैयार किया है जो एक क्लिक में हर तरह का डाटा उपलब्ध कराएगा।

उत्पादन, सर्विस रिकाॅर्ड, हैल्थ हिस्ट्री से जुड़े तमाम पैरामीटर आसानी से मिल सकेंगे और इन्हें इंटरनल नेटवर्क पर कहीं भी एक्सिस किया जा सकेगा। ओएफके में आधुनिकीकरण की दिशा में पिछले कुछ समय से तेजी से कार्य चल रहा है। ऐसे में ऐसे सेंट्रलाइज्ड डाटा की जरूरत महसूस की गई। श्रीहरि का साॅफ्टवेयर अब एक पल में यह बता देता है कि किस बम में किस साल कितने कम्पोनेंट इस्तेमाल हुए।

इसके अलावा हैल्थ के मामले में फैक्ट्री कर्मी को कब-कब कौन की बीमारियाँ हुईं, उनकी रिपोर्ट क्या रही और ट्रीटमेंट क्या दिया गया। फैक्ट्री से संबंधित किसी भी जानकारी पर पूरा विश्लेषण सेक्शन वाइस डाटा बैंक में मौजूद रहेगा। जानकार कहते हैं कि बाहर से डेवलपमेंट कराने में साॅफ्टवेयर के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने पड़ सकते थे।
साथियों ने किया सम्मान
ओएफबी ने श्रीहरि को निर्माणी दिवस पर आयुध श्री सम्मान से नवाजा। कोविड गाइडलाइन की वजह से उन्हें जीएम ने विगत दिनों यह पुरस्कार सौंपा। शुक्रवार को राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष भारत भूषण ओझा, सचिव रामानंद यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरोज बिस्वाल, उपाध्यक्ष डीके पाण्डेय मौजूद रहे। पी-4

खबरें और भी हैं…



Source link