हार्दिक पांड्या को किस करतीं नताशा स्तांकोविक की PHOTO हुई वायरल, बोलीं- मेरा सनशाइन

हार्दिक पांड्या को किस करतीं नताशा स्तांकोविक की PHOTO हुई वायरल, बोलीं- मेरा सनशाइन


हार्दिक पांड्या (फोटो साभारः Instagram/hardikpandya93)

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी और मॉडल नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) ने उनके साथ अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में मॉडल अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं.

नई दिल्लीः क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) काफी चर्चित कपल हैं. वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल में उन्होंने परिवार के साथ पूल की फोटोज शेयर की थीं. हार्दिक की पत्नी नताशा स्तांकोविक एक मॉडल हैं. दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं. इस बार नताशा ने हार्दिक पांड्या के साथ की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं.

नताशा स्तांकोविक ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह क्यूट सी फोटो शेयर की है. इसमें वह हार्दिक पांड्या के साथ स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं और उनके गालों पर किस करती दिख रही हैं. फैंस को कपल का यूं प्यार करने का अंदाज भा गया है. यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. नताशा ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘मेरा सनशाइन हार्दिक पांड्या.’ नताशा ने यह फोटो करीब 10 घंटे पहले पोस्ट की थी, जिस पर अब तक पांच लाख के करीब लाइक आ चुके हैं.

(फोटो साभारः Instagram/natasastankovic)

हाल में नताशा ने अपना जन्मदिन मनाया था. इस मौके पर हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं माई बेबी. आपका जन्मदिन है, लेकिन मुझे लगता है आपने मुझे सबसे अच्छा उपहार अगस्त्य के रूप में दिया है. मैं खुशनसीब हूं. हमें जन्मों तक साथ रहना है.’हार्दिक की तरह नताशा स्तांकोविक भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. फैंस इनकी फोटोज पर जमकर कमेंट करके उनके प्रति प्यार जताते हैं. नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पांड्या का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है.

दो दिन पहले हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम से पूल पर आनंद उठाते कुछ फोटोज शेयर की थीं. इन फोटोज में वे अपनी पत्नी के अलावा अपने भाई कृणाल पांड्या के साथ नजर आए थे. इसी तरह नताशा ने भी स्‍वीमिंग पूल में चिल करते हुए अपनी कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थीं. लेकिन सभी फोटोज में फैंस को यह फोटोज सबसे ज्यादा खास लगी.









Source link