IPL 2021: जोफ्रा आर्चर के हाथ की सर्जरी सोमवार को, आईपीएल खेलने की उम्मीद बढ़ी

IPL 2021: जोफ्रा आर्चर के हाथ की सर्जरी सोमवार को, आईपीएल खेलने की उम्मीद बढ़ी


जोफ्रा आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हैं. (PC- Jofra Archer instagram)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के दाएं हाथ की सर्जरी होने जा रही है. घर पर सफाई के दौरान उन्हें हाथ में चोट लग गई थी.

नई दिल्ली. जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के दाएं हाथ की सर्जरी होने जा रही है. भारतीय दाैर के पहले घर पर सफाई के दौरान उनका हाथ कट गया था. इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस चोट को देख रही थी. इस कारण वे भारत दौर पर आ सके. कोहनी की चोट के जूझ रहे आर्चर को एक और इंजेक्शन दिया गया है. ऐसे में आराम के दौरान बोर्ड ने सर्जरी का फैसला किया, जिससे उन्हें ठीक होने में अतिरिक्त समय ना लगे.

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारत दौरे पर दो टेस्ट और पांच टी20 खेले थे. बोर्ड ने बयान में कहा, ‘आर्चर को दाएं हाथ की कोहनी की चोट के लिए एक और इंजेक्शन दिया गया है. इस चोट के कारण वे भारत के खिलाफ वनडे टीम से बाहर हो गए थे.’ बोर्ड के मुताबिक आर्चर के दाएं हाथ की सर्जरी 29 मार्च को होगी. बारबाडोस के 25 साल के तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड की ओर से तीनों फॉर्मेट में 42 मैच खेले हैं. भारत दौरे पर आने के पहले जनवरी में घर में सफाई के दौरान आर्चर का हाथ कट गया था.

जोफ्रा आर्चर टी20 लीग आईपीएल में तीन सीजन में खेल चुके हैं. पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच में 20 विकेट लिए थे. इसके अलावा उन्होंने 2019 में 11 और 2018 में 15 विकेट झटके थे. ऐसे में वे लीग में उन्होंने हमेशा खुद को साबित किया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2021: चोटिल मोहम्मद शमी पर बोले पंजाब के कोच अनिल कुंबले- खेल सकते हैं पहला मैचयह भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए वनडे महत्वपूर्ण नहीं! नजर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और टी20 वर्ल्ड कप पर

आईपीएल के शुरुआती मैच नहीं खेल सकेंगे

सर्जरी और कोहनी की चोट के कारण जोफ्रा आर्चर आईपीएल के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सकेंगे. राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल आर्चर हालांकि लीग के अंतिम राउंड के मुकाबले खेल सकते हैं. अगर आर्चर तय समय से ठीक हो जाते हैं तो राजस्थान को बड़ी राहत मिलेगी. आर्चर टीम की ओर से दूसरा हॉफ और प्ले ऑफ के मुकाबले खेल सकते हैं. इसके अलावा आर्चर का फोकस इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज पर भी है.









Source link