नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 14वें सीजन(IPL 2021) के लिए टीम की नई जर्सी लॉन्च (Mumbai Indians New Jersey) कर दी है. फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दी. साथ ही लिखा कि हम आईपीएल 2021 में अपने नए रंग के साथ गर्व से उतरेंगे. पलटन तयार का?. जर्सी मुंबई टीम की पहचान से जुड़े नीले और गोल्डन रंग की है. आईपीएल के पहले दो सीजन में हल्के नीले रंग की जर्सी पहनने के बाद से ही मुंबई टीम 2010 से गहरे रंग की जर्सी पहन रही है. उस साल जर्सी के रंग में बदलाव करने का टीम को फायदा मिला और वो पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचीं. टीम खिताब तो नहीं जीत पाई. लेकिन तब से लीग में उसका दबदबा बना हुआ है. पुरानी जर्सी की तरह ही नई में भी कंधे पर गोल्डन रंग दिया गया है. जर्सी में एक बदलाव नजर आ रहा है. पुरानी की बजाए इसमें बॉर्डर और कॉलर नारंगी रंग का दिया गया है.
डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इस साल भी इतिहास रचने की कोशिश करेगी. उसके पास लगातार तीन बार आईपीएल जीतने का मौका है. अगर वो ऐसा करने में सफल होती तो लगातार तीन बार आईपीएल जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. मुंबई ने 2019 और 2020 लगातार दो साल आईपीएल जीता था. पिछले साल रोहित की अगुआई वाली मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल का टाइटल बचाने वाली दूसरी टीम बनी. पिछले सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीता था. इस सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस का सामना 9 अप्रैल को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा.
One Team. #OneFamily. One Jersey. 💙
Presenting our new MI jersey for #IPL2021 👕✨Paltan, pre-order yours from @thesouledstore now – https://t.co/Oo7qj5m4cN#MumbaiIndians pic.twitter.com/F0tBT6TXcq— Mumbai Indians (@mipaltan) March 27, 2021
मुंबई छठी बार आईपीएल जीतने की प्रबल दावेदार
मुंबई इस साल भी खिताब की प्रबल दावेदार है. टीम के अहम खिलाड़ी रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और क्रुणाल पंड्या फॉर्म में हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में इन खिलाड़ियों ने अच्छी बल्लेबाजी की है.
बड़ी खबर: सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन
IND vs ENG: पंत ने विराट को पीछे छोड़ा, कुलदीप ने खाए 8 छक्के, मैच में बने ये 10 रिकॉर्ड
2021 के लिए मुंबई इंडियंस की फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कायरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर.