- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Huge Fire In The Mill Located In The Industrial Area Of Khandwa, Police And Fire Brigade Present On The Spot, Supply Of Water From 100 Tankers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खंडवा के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ऑयल मिल में लगी भीषण आग। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम।
खंडवा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सांई कृपा एग्रो इंडस्ट्रीज में रविवार रात भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
आग इतनी भीषण है कि पूरी मिल उसकी चपेट में आ गई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय मिल के अंदर करीब 50 टन खाद्य तेल मौजूद था। मिल द्वारा खंडवा फ्रेश नाम का प्रोडक्ट तैयार किया जाता है। इस हादसे में करीब 4 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
दो महीने पहले पड़ा था आयकर विभाग का छापा
बता दें कि ये वही ऑयल मिल है जिसमें 2 महीने पहले इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। मार्च में वित्तीय वर्ष की समाप्ति होती है। इस लिहाज से इसे लोग किसी साजिश का हिस्सा भी मान रहे हैं। घटना स्थल पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियां मौजूद हैं। जिनमें 6 खंडवा जिले की हैं बाकी अन्य क्षेत्र से बुलाई गई हैं। साथ ही करीब 100 टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है।
घटनास्थल पर इंदौर से भी फायर ब्रिगेड आ रही है, जो रात 2 बजे तक पहुंचेंगी। तीन घंटे बाद भी फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
नोट: इस खबर में अपडेट जारी है।