- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Ex sarpanch Dispute Over Toll Line Of VIP, Fiercely Beaten Up In CCTV, Case Filed Against Six
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टोल पर हुई मारपीट CCTV में कैद हो गई
उज्जैन में उन्हेल नागदा रोड पर टोल की VIP लाइन से निकलने की बात पर हुआ हंगामा। टोलकर्मी और कार मालिक के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में बुजुर्ग महिला और एक युवती भी शामिल रही। पूरा मामला टोल पर लगे CCTV में कैद हो गया।
कार मालिक पूर्व सरपंच कमलेश पटेल टोल से निकलने की बात पर टोलकर्मियों से उलझते है। इसके बाद दोनों पक्षों में कहा सुनी हो जाती है। कुछ देर बाद कार सवार टोलकर्मी को थप्पड़ मार देता है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट चलती रही। इसमें एक बुजुर्ग महिला और टोल कर्मी युवती भी शामिल हो जाती है।
थाना भैरवगढ़् के एएसआई ब्रजेश श्रीवास्तव के अनुसार कार में सवार कमलेश पटेल, विशाल और सोनू के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। तीन अन्य के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। टोलकर्मियों ने आरोप लगाया है कि एक बार विवाद खत्म होने के बाद दूसरी बार फिर कुछ लोग आए और उन्होंने टोल पर जमकर तोड़फोड़ की है। हालांकि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि टोलकर्मियों ने भी मिलकर कार सवार की जमकर पिटाई की है। युवती ने पत्थर मारकर कार को नुकसान भी पहुंचाया है।