देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड: BSP विधायक के पति ने कहा- मैंने सरेंडर किया, STF बोली- हमने गिरफ्तार किया

देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड: BSP विधायक के पति ने कहा- मैंने सरेंडर किया, STF बोली- हमने गिरफ्तार किया


BSP विधायक रामबाई के पति की गिरफ्तार पर सभी अलग-अलग दावे कर रहे हैं.

देवेंद्र चौरसिया हत्या कांड: BSP विधायक राम बाई के पति की गिरफ्तारी पर अलग-अलग दावे हो रहे हैं. आरोपी कह रहा है कि उसने सरेंडर किया है. STF कह रही है कि उसे गिरफ्तार किया गया है. रामबाई पति का साथ दे रही हैं.


  • Last Updated:
    March 28, 2021, 12:30 PM IST

भोपाल. देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में 2 साल से फरार चल रहा BSP विधायक राम बाई का पति गोविंद सिंह परिहार अब पुलिस गिरफ्त में है. लेकिन सवाल यह उठने लगा है कि राम बाई के पति ने सरेंडर किया है या फिर उसकी गिरफ्तारी हुई है. पुलिस गिरफ्तारी का दावा कर रही है तो, वहीं रामबाई का दावा है कि उनके पति ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर किया है.

STF चीफ विपिन माहेश्वरी ने BSP विधायक राम बाई के पति गोविंद की गिरफ्तारी की पुष्टि है. उन्होंने News 18 से हुई टेलिफोनिक बातचीत में राम बाई के सरेंडर करने के दावों की  पोल खोल दी. उन्होंने कहा कि गोविंद को भिंड बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया. आरोपी की लोकेशन पहले दिल्ली में मिली थी. उसकी दिल्ली में होने की पुष्टि CCTV से भी हुई. इसके बाद गोविंद की लोकेशन राजस्थान में मिली. गोविंद की गिरफ्तारी ग्वालियर STF और स्थानीय पुलिस ने की. STF को आरोपी की सूचना सुबह 6:00 बजे मिली और फिर उसी आधार पर आरोपी को भिंड के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया.

राम बाई ने किया सरेंडर का दावा

वहीं, दूसरी ओर राम बाई ने एक वीडियो के माध्यम से दावा किया है कि उनके पति ने भिंड पुलिस के सामने खुद सरेंडर किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें ग्वालियर लेकर गई है और फिर दमोह लेकर आएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार नहीं किया है. इस बात की पुष्टि उनके पति के वीडियो से हो रही है.वारंट जारी करने वाले जज को मिली थीं धमकियां
15 मार्च 2019 को हुई कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या के मामले में पुलिस ने विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह सहित उनके परिजनों को आरोपी बनाया था. सबसे पहले निचली अदालत ने गोविंद सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया. लेकिन, आदेश देने वाले जज ने परेशान करने के आरोप लगाए थे. वारंट जारी करने वाले जज ने डिस्ट्रिक्ट जज को चिट्ठी लिखकर पुलिस पर उन्हें धमकियां देने का आरोप लगाया है. कमलनाथ से नजदीकियों के चलते विधायक पति को उस समय राहत मिली थी. मामले में बनाई गई SIT ने रामबाई के पति गोविंद सिंह को मामले से बाहर कर दिया था.









Source link