नयी पल्सर RS200 मलेशिया में हुई लॉन्च, जानिए भारत में कब होगी लॉन्चिंग

नयी पल्सर RS200 मलेशिया में हुई लॉन्च, जानिए भारत में कब होगी लॉन्चिंग


बजाजा ने नयी पल्सर RS 200 को मलेशिया में लॉन्च कर दिया हैं.

Pulsar RS200 को मलेशिया में काफी पसंद किया जाता है. कंपनी ने इस बाइक की कीमत मलेशिया में RM 9,990 (करीब 1.74 लाख रुपये) रखी है, वहीं बजाजा पल्सर RS 200 के नए वेरिएंट को भी भारत में जल्द कर सकती है.

नई दिल्ली. देश की प्रसिद्ध टू व्हीलर कंपनी बजाज ने अपनी पॉपुलर 200 सीसी बाइक Bajaj Pulsar RS200 नए कलर और ग्राफ़िक्स के साथ, मलेशिया में लॉन्च किया है. युवाओ में यह बाइक बहुत ही पॉपुलर है और बाइक के लुक में बदलाव, युवाओ को ध्यान में रखकर ही किये गए है. पहली बार बजाज ने इस बाइक को मलेशिया में साल 2017 में लॉन्च किया था. मलेशिया में भी इस बाइक को काफी पसंद किया जाता है. कंपनी ने इस बाइक की कीमत मलेशिया में RM 9,990 (करीब 1.74 लाख रुपये) रखी है, वहीं बजाजा पल्सर RS 200 के नए वेरिएंट को भी भारत में जल्द कर सकती है.

कंपनी ने अपने 2021 बजाज पल्सर RS200 को 3 नए कलर वेरिएंट में उतारा है, जो कि पर्ल मेटालिक व्हाइट, पेवर ग्रे और बर्नट रेड है. पर्ल मेटैलिक व्हाइट और पेवर्स ग्रे को ग्लॉसी फिनिश मिला है. वही रेड कलर मैट फिनिश दिया गया है. बाइक के सीट पर कवर्स पर भी ‘Pulsar’ का लोगो बना हुआ है. इसके साथ कंपनी ने अलॉय व्हील को व्हाइट कलर दिया है. बाइक को और प्रीमियम लुक देने के लिए फ्रंट और रियर फेंडर्स पर कार्बन-फाइबर स्टिकर्स दिए गए है.

यह भी पढ़ें: Mahindra, Citroen, Hyundai और Maruti की ये कार होगी अप्रैल मे लॉन्च, जानिए सबकुछ

नयी पल्सर RS200 इंजन – बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसमें अभी भी 199.5 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 24.5 PS की अधिकतम पावर और 18.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें सिंगल चैनल एबीएस के साथ 300 mm फ्रंट और 230 mm रियर डिस्क ब्रेक के साथ टेलीस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क्स और गैस चार्ज्ड रियर मोनोशॉक दिया गया है.









Source link