पथरिया-भिंड का बसपा कनेक्शन: 3 दिन से ग्वालियर-भिंड में घूम रहा था 50 हजार का इनामी पथरिया विधायक पति, STF के सामने किया सरेंडर

पथरिया-भिंड का बसपा कनेक्शन: 3 दिन से ग्वालियर-भिंड में घूम रहा था 50 हजार का इनामी पथरिया विधायक पति, STF के सामने किया सरेंडर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Pathariya MLA Husband Of 50 Thousand Was Roaming In Gwalior Bhind For 3 Days, Surrendered In Front Of STF

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरेंडर के लिए गाड़ी में जाता पथरिया विधायक पति गोविंद सिंह, यह फोटो भिंड बस स्टैंड का है

  • 27 मार्च की सुबह सरेंडर करने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
  • भिंड के बस स्टैंड से STF ने ली गिरफ्तारी

पथरिया बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह परिहार ने ग्वालियर के पास भिंड में STF के सामने सरेंडर किया है। भिंड के बस स्टैंड से STF ने उसकी गिरफ्तारी ली है। वह पिछले 3 दिन से ग्वालियर-भिंड में घूम रहा था। 50 हजार रुपए के विधायक पति के भिंड में सरेंडर करने के पीछे पथरिया और भिंड का बसपा कनेक्शन सामने आ रहा है। दोनों ही जगह बसपा से विधायक हैं। हालांकि अभी विधायक पति की गिरफ्तारी पर STF खुलकर नहीं बोल रही है। STF दोपहर में मामले का खुलासा कर सकती है। शनिवार को एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें विधायक पति ने भिंड में खुद के सरेंडर की बात कही थी।

शनिवार सुबह इस तरह वीडियो वायरल कर गोविंद सिंह ने रखी थी अपनी बात

शनिवार सुबह इस तरह वीडियो वायरल कर गोविंद सिंह ने रखी थी अपनी बात

पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह का नाम हटा निवासी देवेंद्र चौरसिया की हत्या में आने के बाद से वह फरार है। दो महीने पहले हटा न्यायायल ने विधायक पति का नाम FIR में शामिल कराया था। हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। नाम आने के बाद से ही गोविंद सिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी न होने के बाद पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वहीं सुप्रीम कोर्ट भी लगातार प्रदेश के डीजीपी और सरकार को दो बार फटकार लगा चुकी है। ऐसे में शासन और पुलिस दोनों पर आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव था। इसी बीच शनिवार को विधायक पति व 50 हजार रुपए के इनामी गोविंद सिंह ने भिंड में सरेंडर कर दिया है। ग्वालियर STF ने उसे भिंड के बस स्टैंड से अपनी गिरफ्तारी में लिया है। फिलहाल STF उसकी गिरफ्तारी पर कुछ नहीं कह रही है। पता लगा है कि STF रविवार दोपहर इस मामले में खुलासा कर सकती है।

एक दिन पहले वीडियो हुआ वायरल

आरोपी गोविंद सिंह द्वारा 27 मार्च को एक वीडियो वायरल किया गया था। जारी वीडियो में उसके द्वारा कहा जा रहा है कि वह पत्नी बसपा विधायक रामबाई के कहने पर सरेंडर कर रहा है, लेकिन वह आरोपी नहीं है। उसका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से पत्नी ने उसे सरेंडर करने की अपील की थी इसलिए वह भिंड जिले के किसी भी थाना क्षेत्र में सरेंडर करने जा रहा है। वीडियो में उसने यह भी कहा है कि यह वीडियो 27 मार्च सुबह 5 बजे उसने बनाया है। उसके बाद वह सरेंडर करने के लिए रवाना हो रहा है। इस वीडियो में उसने खुद को निर्दोष भी बताया है। कहता है यदि वह दोषी साबित होता है तो उसे चौराहे पर फांसी पर लटका दिया जाए। इसके बाद उसका एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ एक वाहन में मौजूद है और उसने फिर यह कहा है कि वह वर्तमान में भिंड बस स्टैंड पर पहुंच गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link