Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- मोहनिया में लाखों की शासकीय भूमि पर कर रखा था कब्जा
पॉक्सो एक्ट (दुष्कर्म) के आरोपी गोपाल महोबिया ने रांझी तहसील क्षेत्र के मुंडी टोरिया मोहनिया में खसरा नम्बर 276 की करीब 600 वर्गफीट शासकीय भूमि पर कब्जा करके पक्का मकान बना रखा था। शनिवार को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे जेसीबी मशीनों ढहा दिया।
तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले के अनुसार कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का बाजार मूल्य लगभग 12 लाख रुपए तथा ध्वस्त किए गए निर्माण की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए है।
कार्रवाई में नगर निगम उपायुक्त वेदप्रकाश, थाना प्रभारी रांझी, आरआई हर्षवर्धन रामटेके एवं राजेन्द्र सेन, पटवारी कैलाश एवं रूपेश ताम्रकार मौजूद थे।
दुष्कर्म के आरोप में जेल में है बंद
पाक्सो एक्ट के आरोपी गोपाल पर महिला संबंध अपराध के दो प्रकरण रांझी थाने में दर्ज हैं। जिसमें उसने वर्ष 2020 में एक 8 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार किया था, इस प्रकरण से वह केन्द्रीय जेल में बंद है।