प्री प्लानिंग से हाजिर: बसपा विधायक रामबाई परिहार ने अपने साथी विधायक पर जताया विश्वास, इसलिए भिंड में सरेंडर किए जाने की लिखी गई पटकथा

प्री प्लानिंग से हाजिर: बसपा विधायक रामबाई परिहार ने अपने साथी विधायक पर जताया विश्वास, इसलिए भिंड में सरेंडर किए जाने की लिखी गई पटकथा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • BSP MLA Rambai Parihar Expressed Confidence In His Fellow MLA, Hence Script Written To Be Surrendered In Bhind

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंडकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
  • सरकार ने पचास हजार का इनाम घोषित किया

पथरिया से बहुजन समाजवादी पार्टी की विधायक रामबाई सिंह परिहार पर हत्याकांड में आरोपी पति गोविंद सिंह परिहार को हाजिर कराने का प्रदेश सरकार और पुलिस का दबाव था। ऐसे में प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में हाजिर कराने को लेकर मन में संशय बना हुआ था। बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव सिंह के क्षेत्र में हाजिर करने का उचित समझा। इसलिए पिछले एक सप्ताह से भिंड में हाजिर कराने की पटकथा लिखी जा रही थी।

प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी का पथरिया विधानसभा और भिंड विधानसभा पर कब्जा है। यह दोनों ही विधायक एक ही पार्टी के होने के नाते गहरे संबंध है। प्रदेशभर में दो ही बसपा के विधायक है इस नाते किसी गैर दल के विधायक पर विश्वास करना मुश्किल था। पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार को अपने पति को हाजिर करना था। इसलिए उन्होंने भिंड शहर को उचित समझा। भिंड शहर से सरेंडर कराने के कई कारण है। नंबर वन भिंड सीट पर बसपा का कब्जा है। भिंड विधानसभा से संजीव सिंह उर्फ संजू विधायक है। जोकि प्रदेश के अन्य विधायकों में की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय है। इसके अलावा भिंड जिले में बहुजन समाजवादी पार्टी के कई प्रदेश स्तर के पदाधिकारी है। वहीं भिंड के पड़ोसी जिला मुरैना से बसपा प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते गहरी पकड़ है। वह भी बीते दिनों राजनीति कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इसके अलावा भिंड की सीमा इटावा, औरैया और जालौन जिले से सटी हुई है। उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बहुजन समाज पार्टी का वर्चस्व है। ऐसी स्थित में दूसरे जिले पर विश्वास करना विधायक रामबाई को मुश्किल हो रहा था। इसलिए प्री प्लान के साथ बसपा विधायक ने अपने पति को भिंड में सरेंडर कराना उचित समझा।

दो महीने से फरार थे बसपा विधायक के पति, सरकार बना रही थी दबाव

हटा से देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में बीते दो महीने से पथरिया से बसपा विधायक रामबाई सिंह के पति गोविंद सिंह परिहार फरार चल रहे थे। हत्याकांड में गोविंद सिंह के आरोपी बनाए जाने के बाद से भूमिगत थे। पुलिस और सरकार, बसपा विधायक पर पति को सरेंडर कराने का दबाव बनाए थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की फटकार सरकार और डीजीपी को सुननी पड़ी। प्रदेश सरकार द्वारा बसपा विधायक के पति पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया था। सूत्र बताते है कि लंबे समय से हत्याकांड में आरोपी गोविंद सिंह इटावा, औरैया और भिंड में रह रहे थे। सरेंडर किए जाने से तीन पहले यहां आकर एक राजनेता के यहां ठहरे हुए थे। इसके बाद एसटीएफ पुलिस के समक्ष सरेंडर किया।

खबरें और भी हैं…



Source link