रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूली: अबकी बार हो गए 200 करोड़ पार, नगर निगम ने तोड़ा राजस्व वसूली का रिकॉर्ड

रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूली: अबकी बार हो गए 200 करोड़ पार, नगर निगम ने तोड़ा राजस्व वसूली का रिकॉर्ड


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले साल नगर निगम को कुल 146 करोड़ रुपए का टैक्स मिला था और पूरे साल कोरोना ने परेशान किया। हालाँकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में वैसे ही थे लेकिन इसके बाद निगम ने रिकॉर्ड तोड़ राजस्व वसूली करते हुए 202 करोड़ रुपए की वसूली की है।

निगम के इतिहास में केवल 2017 में ही सबसे अधिक 185 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था, लेकिन अब यह रिकॉर्ड रोज नया पायदान तय कर रहा है। अभी भी 10 करोड़ से अधिक की राशि और आने का दावा किया जा रहा है।

नगर निगम के राजस्व उपायुक्त पीएन सन्खेरे ने बताया कि शनिवार को 1 करोड़ 61 लाख रुपए का टैक्स आया, जिससे कुल राजस्व वसूली का आँकड़ा 202 करोड़ रुपए हो गया है। आपने बताया कि यह पहला मौका है जब नगर निगम की राजस्व वसूली 200 करोड़ के पार हुई है, अभी भी 10 करोड़ रुपए और आने की संभावना है।

हालाँकि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए कुल राजस्व वसूली का टारगेट 251 करोड़ तय किया गया था, जिससे निगम पीछे है। इस बार अब तक कुल 1 लाख 78 हजार करदाताओं ने टैक्स जमा किया है, जबकि पिछले साल 1 लाख 40 हजार करदाताओं ने टैक्स चुकाया था।पी-2

खबरें और भी हैं…



Source link