- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- MLA’s Husband, Who Was Underground In Damoh During The Absconding, Had Escaped Due To A Siege And Was Arrested In Delhi, Bhind.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में फरार पथरिया विधायक के पति आरोपी गोविंद सिंह को एसटीएफ ने भिंड से गिरफ्तार किया
हटा के बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड मामले में फरार पथरिया से बसपा MLA के पति आरोपी गोविंद सिंह को एसटीएफ ने भिंड बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के पहले आरोपी गोविंद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कही थी। हालांकि एसटीएफ चीफ विपिन माहेश्वरी ने कहा आरोपी गोविंद सिंह को ग्वालियर STF और स्थानीय पुलिस ने भिंड बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी गोविंद सिंह फरारी के दौरान दमोह और आसपास के क्षेत्रों में अंडरग्राउंड था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। लगातार 15 दिनों तक आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर जगह-जगह दबिश दी गई। इसी बीच आरोपी गोविंद को पकड़े जाने का अंदेशा हुआ और वह सहयोगियों की मदद से दमोह से निकलकर दिल्ली भाग गया था।
इसी बीच एसटीएफ को आरोपी की लोकेशन मिली। इसके बाद से STF की टीमें उसके पीछे लगी हुई थी। पिछले करीब 3 दिनों से आरोपी गोविंद भिंड में था। वह रोजाना अपने ठिकाने बदल रहा था। लोकेशन के आधार पर दमोह पुलिस व एसटीएफ की टीमें भिंड में आरोपी गोविंद सिंह की तलाश में जमी हुई थी। पुलिस का बढ़ता शिकंजा देख आरोपी गोविंद सिंह ने सरेंडर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था। मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को लगाई थी फटकार
हत्याकांड मामले में फरार विधायक पति गोविंद की गिरफ्तारी नहीं होने पर 26 मार्च को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मप्र पुलिस को फटकार लगाई थी। साथ ही मामले में पेश किया गया हलफनामा कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया था। अब मामले में अगली सुनवाई 5 अप्रैल को होगी। कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास और भी तेज कर दिए थे। यहां बता दें आरोपी की गिरफ्तारी के पहले विधायक रामबाई ने भी मीडिया के माध्यम से फरार पति गोविंद सिंह से पुलिस या न्यायालय के सामने सरेंडर करने की अपील की थी।