सेकंड संडे लॉकडाउन: सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जगह-जगह बैरिकेंडिंग, इक्का दुक्का वाहन चालक आते-जाते दिख रहे

सेकंड संडे लॉकडाउन: सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जगह-जगह बैरिकेंडिंग, इक्का दुक्का वाहन चालक आते-जाते दिख रहे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Silence On The Streets, Barricading From Place To Place, A Few Other Drivers Are Seen Coming And Going

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लॉकडाउन के दूसरे संडे बोर्ड ऑफिस चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी। पुलिस कर्मी लोगों के घूमने के कारण पूछकर और उनके दस्तावेज की जांच कर आगे जाने दे रहे है।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित भोपाल और इंदौर है। भोपाल में शनिवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक का लॉकडाउन लगाया गया है। रविवार सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेंडिंग की है। हालांकि कुछ लोग आ जा रहे है। इसमें जरूरी सेवाओं और रेलवे और एयरपोर्ट जाने वाले लोग शामिल है। पुलिस पूछताछ और उनके आईकार्ड देखकर आने-जाने दे रही है। इनमें भी कई लोगों ने मास्क नहीं लगाया है और किसी ने लगाया है तो वह भी ठीक से नहीं।

गुलमोहर में सिवाए कॉम्पलेक्स के पास बेरिकेडिंग

गुलमोहर में सिवाए कॉम्पलेक्स के पास बेरिकेडिंग

गुलमोहर मार्केट, 8 बजे

यहां पर तीराहे को पुलिस ने बेरिकेंडिंग कर बंद कर दिया है। कुछ लोग आ जा रहे है। कुछ लोग बेरिकेंडिंग के स्टैंड उठा कर रख रहे है। वह कैमरा देखकर एक दूसरे को मास्क पहनने के लिए कह रहे है। कुछ आगे चलने पर सड़क पर घरेलू सहायिका आते-जाते दिख रही है।

11 नंबर मार्केट में बेवजह घूम रहे लड़के को पुलिस ने रोका। बेवजह घूमने पर उसे वापस लौटा दिया।

11 नंबर मार्केट में बेवजह घूम रहे लड़के को पुलिस ने रोका। बेवजह घूमने पर उसे वापस लौटा दिया।

11 नंबर मार्केट, 8.27 बजे

दाना पानी रेस्टारेंट की तरफ से 10 नंबर की तरफ जाने वाली सड़क को 11 नंबर मार्केट पर बेरिकेंडिंग का पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पुलिस घर स ना निकलने, वेवजह न घूमने और लॉकडाउन का पालन करने का अनाउसमेंट कर रही है। इसके बावजूद बगल की गली से आवाजाही जारी है।

10 नंबर मार्केट पूरी तरह से बंद है। यहां चौराहे पर पुलिस कर्मी तैनात है।

10 नंबर मार्केट पूरी तरह से बंद है। यहां चौराहे पर पुलिस कर्मी तैनात है।

10 नंबर मार्केट, 8.34 बजे

मार्केट की सभी दुकानें बंद है। चौराहे पर पुलिस की गाड़ी खड़ी है। दूसरी तरफ कुर्सी पर कुछ पुलिस कर्मी बैठे है। यहां पर बच्चे साइकिल चलाते दिखे।पुलिस की गाड़ी के पहले ही तीनों मार्केट के अंदर मुड़ जाते है। तीन में से एक बच्चे ने मास्क तक नहीं लगाया है।

विट्‌ठल मार्केट की सभी दुकानें बंद दिखी। यहां एक दुध की दुकान खुली है।

विट्‌ठल मार्केट की सभी दुकानें बंद दिखी। यहां एक दुध की दुकान खुली है।

विट्‌ठल मार्केट, 8.55 बजे

मार्केट की सभी दुकानें बंद है। एटीएम के साथ गार्ड बैठे है। यहां पर दूध की दुकान खुली है। कुछ लोग सामान खरीद रहे है।

6 नंबर मार्केट, 9.10 बजे

मार्केट में नास्ते चाय के दुकानें खुलने के साथ ही सुबह से ही चहल पहल बढ़ जाती है। यहां पर मार्केट की सभी दुकानें बंद है। तीराहे पर पुलिस कर्मी बैठे है।

खबरें और भी हैं…



Source link